Priya Bapat: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक बार चमकने के बाद फिल ओझल हो गए। किसी भी इंसान के लिए सफलता बहुत मायने रखती है। इसलिए वो अपनी मेहनत के दम पर आगे तो बढ़ते हैं, लेकिन फिर कहां गायब हो जाते हैं कोई नहीं जानता।
आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बॉलीवुड डेब्यू के बाद भी चॉल में अपनी जिंदगी बिताई और एक-दो नहीं बल्कि 100 बार रिजेक्शन का सामना किया। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Bigg Boss ने दिया डबल झटका, Ayesha Khan के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता
25 साल चॉल में रहीं प्रिया
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ममूटी के साथ 14 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस प्रिया बापट की, जिन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ भी दो हिट फिल्में की हैं। कहा जाता है कि प्रिया अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद भी चॉल में रही और उन्होंने अपनी लाइफ के 25 साल वहीं बिताए। इस बात का खुलासा भी एक्ट्रेस ने खुद किया था। एक बार एक इंटरव्यू में प्रिया ने खुद बताया था कि भले ही उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी वो चॉल में रहती थी।
यहां से बहुत सारी खुशियां मिली- प्रिया
प्रिया का कहना था कि बचपन से लेकर शादी तक यानी उन्होंने अपनी लाइफ के 25 साल चॉल में ही बिताए। उन्होंने कहा कि इस चॉल से उनकी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। यहां बचपन में खेलने से लेकर दिवाली मनाने तक सभी खुशियां उन्हें मिली हैं। जिस चॉल में एक्ट्रेस रहती थी उसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस चॉल की सबसे खास बात ये थी कि इसमें मौजूद घर के अंदर से जुड़े हुए थे। इसलिए कोई भी बिना घर से बाहर गए, एक-दूसरे के घर जा सकता था।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस!
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया मराठी एक्ट्रेसेस में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 8 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। हालांकि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें पहला टीवी ऐड मिला तो इसके पहले उन्हें 100 बार रिजेक्ट किया गया।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines