फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कम ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी काम किया है. साउथ में सुपरस्टार होने के बाद इन सितारों ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया. आज हम जिस साउथ सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं वो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के साथ बॉलीवुड में काम कर चुके हैं. हाल ही में काजोल संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था. हम बात कर रहे हैं पृथ्वीराज सुकुमारन की. 16 अक्टूबर को साउथ सुपरस्टार अपना 43वां जन्मदिन (Prithviraj Sukumaran Birthday) मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
इन फिल्मों से बनाई पहचान
पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. साल 2002 में एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘नंदनम’ फिल्म से की थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई थी. इसके बाद भी सुकुमारन ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने ‘क्लासमेट्स’, ‘वास्तवम’, ‘मोझी’, ‘सेल्युलाइड’, ‘सालार’ और ‘अयालुम नजानुम थम्मिल’ जैसी फिल्मों में काम किया. इस फिल्मों से सुकुमारन को इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली.
यह भी पढ़ें: Sarzameen के ट्रेलर पर पब्लिक की क्या राय? देशभक्ति की कहानी पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट
रानी मुखर्जी संग किया बॉलीवुड डेब्यू
साउथ इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बनाने के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया. साल 2012 में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ ‘अइय्या’ फिल्म में रोमांस किया. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी, लेकिन इसके बाद भी मूवी के गानों को खूब पसंद किया गया था. पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ रानी मुखर्जी की जोड़ी काफी यूनिक साबित हुई थी. हालांकि इसके बाद सुकुमारन ने बॉलीवुड में काम नहीं किया.
यह भी पढ़ें: L2 Empuraan थिएटर के बाद अब OTT पर दिखाएगी जलवा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
13 साल बाद एक बार फिर पृथ्वीराज सुकुमारन बॉलीवुड में नजर आए. उन्होंने काजोल के साथ ‘सरजमीन’ फिल्म में काम किया. जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ इब्राहिम अली खान भी लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल थी. सुकुमारन को अपनी फिल्मों के लिए बेस्ट फिल्म के लिए केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके साथ ही सुकुमारन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
35 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines