Yuvika Chaudhary Hide Delivery News Prince Narula: प्रिस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) इन दिनों अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनके घर शादी के लंबे समय के बाद नन्ही परी आई जिसके बाद से प्रिंस की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। वो पूरी पूरी रात अपनी बेटी के साथ बिता देते हैं और इस पल को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात की और साथ ही युविका की प्रेग्नेंसी का भी जिक्र किया। इस वीडियो को देख कहीं न कहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिंस और युविका के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
घर आने को तैयार नहीं थी युविका
प्रिंस ने एक ब्लॉग बनाया है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, पेरेंट्स और बेटी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का लगाव अपने मायके वालों के साथ ज्यादा है और मेरे घरवालों के संग वो दूरी बनाकर रखती हैं। उन्होंने बताया कि युविका अपने घर चली गई थीं, और प्रेग्नेंसी के समय में वो अपने घर आने के लिए तैयार ही नहीं थीं। मेरे पेरेंट्स कहते थे की हम घर आ रहे हैं युविका की देखभाल के लिए लेकिन हर बार वो मना कर देती और कहती की वो अपने मम्मी-पापा के घर में कंफर्टेबल हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 ‘आस्तीन के सांप’, जिनके चेहरे सलमान-हिना ने किए बेनकाब
डिलीवरी का भी नहीं था पता
प्रिंस ने बताया कि युविका पूरे समय अपने मायके में ही रहीं और हद तो तब हो गई जब उन्होंने उन्हें डिलीवरी के बारे में भी नहीं बताया। वो अस्पताल में एडमिट हो गईं, और किसी अन्य से उन्हें पता चला कि उनका बच्चा होने वाला है। प्रिंस ने बताया कि इस बात को सुन वो तुरंत भागे और अपने घरवालों को भी इस बारे में बताया तो उन्होंने गुस्सा किया। हालांकि प्रिंस ने ये भी कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये उनके लिए सरप्राइज था या कुछ और।
डिलीवरी के बाद भी नहीं आई घर
बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला ने बताया कि बेबी होने के बाद भी वो अपने घर नहीं आईं और सीधे अपने मम्मी-पापा के घर चली गईं। इस बात से उन्हें और उनके पेरेंट्स को बहुत बुरा लगा। प्रिंस ने आगे कहा कि उन्होंने अपने मम्मी-पापा से कहा कि आप वहीं चले जाओ और बच्ची से मिल लो। फिर मैंने उन्हें घर वापस भेज दिया क्योंकि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही युविका ने बोला की मुझे घर आना है क्योंकि यहां पर सबको इंफेक्शन हो रहा है। मैंने बोला कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया मैं मम्मी-पापा को घर नहीं भेजता। ऐसे में ये लग रहा है कि प्रिंस और युविका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
यह भी पढ़ें: पति ने लीक की बेडरूम वीडियो-फोटो, डायरेक्टर ने काम के बदले की गंदी डिमांड, जानें नीरू कैसे बनीं Rakhi Sawant
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines