Prince Narula Yuvika Chaudhary: टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। इस कपल के घर पर चोरी हो गई है। युविका चौधरी ने खुद फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक्ट्रेस ने फैंस के सामने रिवील किया कि इस वक्त वो कितनी मुसीबत में हैं, क्योंकि उनके घर काम करने वाली हाउस हेल्प ने कीमती सामान चुरा लिया है। इतना ही नहीं ये हाउस हेल्प चोरी करके गायब हो गई है।
प्रिंस और युविका के घर से चोरी कर भागी नौकरानी
युविका ने बताया कि वो डेली व्लॉग नहीं बना पा रही हैं क्योंकि उनके पास टाइम ही नहीं है। टाइम ना होने का कारण रिवील करते हुए युविका ने कहा, ‘याद है मैंने आपको बोला था बहुत कुछ चल रहा है। फ्लाइट डिले होने के बाद ही स्टोरी मैंने आप सभी को नहीं बताई। हुआ यूं कि मैं अपने शूट के लिए गोवा में थी और उस वक्त फ्लाइट को लेकर बहुत गड़बड़ चल रही थी। उसी बीच जब मैं गोवा में थी और प्रिंस अपने काम से बाहर था, तो मुझे पता चला कि हमारी जो हाउस हेल्प थी वो चोरी करके भाग गई।’
युविका गोवा से लौटीं तो फैला हुआ था घर
युविका चौधरी ने आगे बताया कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। उन्होंने सोचा एक बार पहले इस मामले को निपटा लें और उसके बाद लोगों से इस बारे में बात करें। युविका चौधरी ने बताया कि जब वो और प्रिंस वापस आए, तो उन्हें ये सब पचाने में वक्त लगा। पूरा घर फैला हुआ था और चीजें संभालने में वक्त लगा। युविका ने तुरंत अपनी फैमिली को फोन किया और उनसे मदद मांगी। युविका ने कहा कि 2 दिन से उन्होंने कोई शूट नहीं किया है क्योंकि घर पर मदद करने के लिए कोई भी नहीं है। यहां तक कि एक्ट्रेस का खाना भी उनके घर से आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Nakuul Mehta फिर बनेंगे पापा, Jankee Parekh ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
नैनी और हाउस हेल्प ढूंढ रहीं युविका चौधरी
युविका चौधरी इस वक्त एक अच्छी नैनी और हाउस हेल्प की तलाश कर रही हैं। वो किसी भी अनजान शख्स को नहीं रख सकतीं और ये इस वक्त उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। हालांकि, युविका चौधरी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनके घर से क्या-क्या चीजें चोरी हुई हैं? ना ही युविका ने कोई लीगल एक्शन लेने की बात कही है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines