Prince Narula का सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रहा मजाक? सालों पुराना वीडियो बना शर्मिंदगी की वजह

Prince Narula: प्रिंस नरूला का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग प्रिंस पर हंस रहे हैं। अब इस वीडियो में क्या है? चलिए जानते हैं।

Prince Narula

Prince Narula

Prince Narula: प्रिंस नरूला आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और विनर बनकर सामने आए हैं। ‘रोडीज’ (MTV Roadies 12), ‘स्प्लिट्सविला’ (MTV Splitsvilla 8), ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 9) और ‘नच बलिए’ (Nach Baliye 9) जैसे शोज बैक टू बैक जीतने वाले प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्रिंस की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रिंस नरूला का वीडियो वायरल

ये वीडियो अब का नहीं बल्कि सालों पुराना है। आपको बता दें, इन दिनों प्रिंस नरूला Roadies XX में गैंग लीडर बने हुए हैं। वो कई साल से इस शो से जुड़े हुए हैं। उनकी जर्नी इसी शो से शुरू हुई थी और आज वो जो कुछ भी हैं, इसी शो की बदौलत हैं। अब जो भी कंटेस्टेंट्स ‘रोडीज’ में हिस्सा लेते हैं, वो प्रिंस को ही अपनी इंस्पिरेशन बताते हैं। हालांकि, अब जो प्रिंस का वीडियो सामने आया है, उससे फैंस का प्रिंस को देखने का नजरिया बदल सकता है।

विज्ञापन

रणविजय के एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे प्रिंस नरूला

खुद प्रिंस भी इस वीडियो को देखने के बाद एम्बेरेस हो जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन-सा वीडियो है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। तो आपको बता दें, ये वीडियो उस वक्त का है जब प्रिंस ‘रोडीज’ का ऑडिशन देने आए थे। प्रिंस नरूला ने अपने ऑडिशन में कुछ ऐसा किया था कि अब लोग उसे देखकर हंस रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। दरअसल, उस दौरान रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) गैंग लीडर हुआ करते थे। तो जब प्रिंस ऑडिशन के लिए आए तो रणविजय ने उन्हें कई जनरल नॉलेज के सवाल किए। हालांकि, प्रिंस उनमें से किसी का भी जवान नहीं दे पाए।

विज्ञापन

अपने ऑडिशन वीडियो में प्रिंस में जमकर उड़वाई थी खिल्ली

ISRO की फुल फॉर्म क्या है? अंतरिक्ष यान कहां भेजा गया है? जब रणविजय ने ये सब सवाल किए, तो प्रिंस ने कहा था, ‘कुछ और करवा लो सर।’ 13X7 कितना होता है? प्रिंस तो इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए थे। ये सब देखकर सरे गैंग लीडर प्रिंस पर हंस रहे थे। वो फिजिकल स्ट्रेंथ में तो अच्छे थे, लेकिन बेसिक नॉलेज के मामले प्रिंस का हाथ काफी तंग था। इसकी वजह से ऑडिशन में प्रिंस का सभी ने मजाक बनाया था और अब वो इसी शो के गैंग लीडर हैं। हालांकि, अब इस वीडियो को देखकर लोगों की यादें ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ