Prince Narula Viral Video: सोशल मीडिया पर MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंस कुछ पुलिस कर्मियों के साथ आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस की बीच गर्मा-गर्मी बढ़ गई. हालांकि, इस पर जल्द ही पता चल गया कि वह वीडियो फेक था. प्रिंस ने खुद बताया कि यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.
यह भी पढ़ें:TRP का खेल पलटा! नागिन 7 की एंट्री से अनुपमा को झटका, जानिए नंबर वन पर कौन
क्या है वायरल वीडियो?
दरअसल, वायरल वीडियो में पुलिस प्रिंस नरूला को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दे रही है. इससे काफी हद तक ऐसा लग रहा है, जैसे प्रिंस को गिरफ्तार किया गया हो. प्रिंस का रिएक्शन भी वीडियो में बिल्कुल सीरियस नजर आ रहा है. इस वजह से लोगों के बीच इसको लेकर कन्फ्यजून पैदा हो गया और गिरफ्तारी की अफवाग सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सोनल कौशल? जो बनीं ‘डोरेमोन’ और ‘शिनचैन’ की आवाज, बचपन से दे रही हैं कार्टून की आवाज
प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी
प्रिंस नरूला ने टेली चक्कर (Telly Chakkar) से बातचीत के दौरान इस वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, “मैं गिरफ्तार नहीं हुआ था, यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.” इसके अलावा उनकी पत्नी युविका चौधरी या खुद प्रिंस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.
प्रिंस नरूला का करियर
प्रिंस नरूला टीवी जगत में जाने माने स्टार हैं. उन्होंने MTV रोडीज़ X2 (2015), MTV स्प्लिट्सविला 8 (2015), और बिग बॉस 9 (2015-2016) जैसे शो जीतकर हैट्रिक बनाई. इसके बाद 2019 में नच बलिए भी जीत लिया. प्रिंस टेलीविजन पर भी कई बार नजर आए हैं. बढ़ो बहू (2016-2018) और नागिन 3 (2018) जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को ‘धुरंधर’ फिल्म के इस एक्टर पर था क्रश, इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात…
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
50 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines