गिरफ्तारी पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो को लेकर किया बड़ा खुलासा

Prince Narula Arrest News: MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगर इस बीच प्रिंस ने बातचीत के दौरान यह सफाई दी. आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई.

Prince Narula arrest viral video

प्रिंस नरूला गिरफ्तारी वीडियो

Prince Narula Viral Video: सोशल मीडिया पर MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंस कुछ पुलिस कर्मियों के साथ आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस की बीच गर्मा-गर्मी बढ़ गई. हालांकि, इस पर जल्द ही पता चल गया कि वह वीडियो फेक था. प्रिंस ने खुद बताया कि यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?

दरअसल, वायरल वीडियो में पुलिस प्रिंस नरूला को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दे रही है. इससे काफी हद तक ऐसा लग रहा है, जैसे प्रिंस को गिरफ्तार किया गया हो. प्रिंस का रिएक्शन भी वीडियो में बिल्कुल सीरियस नजर आ रहा है. इस वजह से लोगों के बीच इसको लेकर कन्फ्यजून पैदा हो गया और गिरफ्तारी की अफवाग सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई.

विज्ञापन

प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी

प्रिंस नरूला ने टेली चक्कर (Telly Chakkar) से बातचीत के दौरान इस वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, “मैं गिरफ्तार नहीं हुआ था, यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.” इसके अलावा उनकी पत्नी युविका चौधरी या खुद प्रिंस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

प्रिंस नरूला का करियर

प्रिंस नरूला टीवी जगत में जाने माने स्टार हैं. उन्होंने MTV रोडीज़ X2 (2015), MTV स्प्लिट्सविला 8 (2015), और बिग बॉस 9 (2015-2016) जैसे शो जीतकर हैट्रिक बनाई. इसके बाद 2019 में नच बलिए भी जीत लिया. प्रिंस टेलीविजन पर भी कई बार नजर आए हैं. बढ़ो बहू (2016-2018) और नागिन 3 (2018) जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ