Prime Video Trending Movie: फिल्म इंडस्ट्री में आजकल कोलैब करने का दौर शुरू हो गया है. साउथ सिनेमा में जहां बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड में साउथ स्टार्स अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. वहीं फैंस भी फिल्म सितारों के इस कोलैब को काफी पसंद कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो साउथ फिल्म है और उसमें साउथ सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार भी नजर आए. साल 2025 की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी. हम रजनीकांत की ‘कुली’ की बात कर रहे हैं.
साउथ सितारों ने लूटी महफिल
पिछले साल 2025 में आई इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में थे. 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत ने इस फिल्म में अपने एक्शन सीन्स से ऑडियंस को दीवाना बना दिया. फिल्म के एक्शन सीन्स इतने पसंद किए गए कि ये फिल्म साल की बड़ी हिट बन गई थी. रजनीकांत जहां हीरो के रोल में नजर आए तो वहीं नागार्जुन अक्किनेनी ने विलेन बन ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. दोनों ही सितारों को फैंस ने खूब प्यार दिया.
यह भी पढ़ें: डेब्यू से बनीं स्टार, 12 साल छोटे एक्टर संग किया निकाह, फिर हुआ तलाक; कुछ ऐसी रही इस एक्ट्रेस की कहानी
बॉलीवुड स्टार का कैमियो
रजनीकांत की इस फिल्म की बड़ी बात ये थी कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड का एक सुपरस्टार भी नजर आया, जिसने सबका दिल जीत लिया. ये सितारा कोई और नहीं बल्कि आमिर खान हैं. आमिर खान ने फिल्म में कैमियो किया है. हालांकि उनका रोल काफी कम है लेकिन काफी महत्वपूर्ण रहा. अब कुली के दूसरे पार्ट में आमिर खान विलेन के रोल में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘राज हमने खोले तो…’, पति ने लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप तो ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने भी दे डाली धमकी!
फिल्म का कलेक्शन
वहीं फिल्म में रजनीकांत और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ-साथ श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आई हैं. काफी समय बाद श्रुति हासन को स्क्रीन पर देखकर फैंस भी काफी खुश हुए थे. वहीं श्रुति हासन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने भारत में 285.01 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. ये फिल्म साल 2025 की टॉप 5 में शामिल है. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines