Paatal Lok Season 2: अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2) छाया हुआ है। पहला सीजन साल 2020 में आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद 5 साल के लंबे इंतजार के बाद पाताल लोक सीजन 2 आ गया है, जिसने ओटीटी पर गदर मचा दिया है। सीजन 2 में ऐसे बहुत से सीन हैं जो आपको अंदर तक झकझोर देंगे, आज हम आपको ऐसे ही 5 सीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देख आंसू निकल पड़ेंगे। अगर आपने वेब सीरीज देख ली है तो समझ ही गए होंगे की हम किनकी बात कर रहे हैं, लेकिन नहीं देखी है तो अब देखने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। आइए जल्दी से जान लेते हैं उन सीन के बारे में…
1. इमरान अंसारी
पाताल लोक सीजन 1 और 2 दोनों में इश्वाक सिंह ने पुलिस अधिकारी इमरान अंसारी का रोल प्ले किया है। हाथीराम चौधरी के जूनियर के रूप में काम करने वाले अंसारी ने नए सीजन में भी अपनी एक्टिंग से दिल जीता, लेकिन वहां पर आंसू आ गए जब नागालैंड में स्पाइनर की गोली का वो शिकार हो गए। हाथीराम का तो अपने दोस्त और भाई जैसे साथी की मौत के बारे में सुन बुरा हाल हो जाता है और उसके अंतिम संस्कार वाला सीन तो रुला ही देता है।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra की ताजा पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट, Dhanashree संग डिवोर्स रुमर्स को हवा
2. हाथीराम चौधरी का अंसारी के लिए प्यार
एक तरफ बतौर सीनियर हाथीराम चौधरी अंसारी के साथ काफी सख्त हुआ करता था। लेकिन जब अंसारी एसीपी बना तो हाथीराम ने उनके साथ दोस्ती निभाई और उनकी मौत पर इतना दुखी हो गए की शराब के नशे में डूबने लगे। जब सुपुर्द-ए-खाक करने की बारी आई तो काजी ने परिवार के बारे में पूछा उस समय हाथीराम के डायलॉग ने सभी को रुला दिया।
3. गुड्डू की मां की मौत
पाताल लोक में एक बच्चा भी है जिसका नाम है गुड्डू, जो चुप रहकर भी बहुत कुछ कह गया। सीरीज में दिखाया जाता है कि उस बच्चे का पिता लापता हो जाता है तो मां उसे ढूंढने के लिए आती है। लेकिन एक एक्सीडेंट में छोटे से मासूम की आंखों के आगे मां की भी मौत हो जाती है। उस समय बेसहारा बच्चे के पास कोई नहीं था तो हाथीराम ने इंसानियत दिखाई और उसे अपने घर ले गया।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में मोनालिसा वायरल क्यों? ज्योतिषी बोले-इस ग्रह का चक्कर
4. मेघना बरुआ की मौत
अगला कैरेक्टर है मेघना बरुआ का जो अपने फर्ज की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो जाती है वो भी उस दिन जब क्रिसमस वाले दिन घर पर उसका छोटा सा बच्चा उसका इंतजार कर रहा होता है। मां अपने बच्चे के लिए अपने हाथों से एक स्वेटर बनाती है जिसे वो क्रिसमस गिफ्ट के रूप में उसे देना चाहती है, लेकिन उससे पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। इस सीन ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया।
5. पिता का बेटी के साथ दुष्कर्म करना
अब सबसे अजीब और इमोशनल करने वाला पल तो वो था जब एक पिता यानी थॉम ही अपनी बेटी यानी रोज के साथ शारीरिक संबंध बनाता है वो भी सब जानते हुए। इसका नतीजा ये निकलता है कि रोज अपने पिता के बच्चे की मां बन जाती है और अंत में जब रोज मरती है तो वही बच्ची उसके पास जाने से भी डरती है। ऐसे और भी की सीन हैं, जो पाताल लोक को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा की शर्मनाक हरकत, चुभने लगी खूबसूरती
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
22 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
22 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines