Andhera Trailer Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर जल्द ही हॉरर वेब सीरीज ‘अंधेरा’ आ रही है। ‘अंधेरा’ का ट्रेलर वीडियो भी अब रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज में आपको सुपरनैचरल एक्टिविटीज देखने को मिलेंगी। 2 मिनट 20 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर आपका भी सर चकरा जाएगा। एक मिसिंग लड़की की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते कई हादसे होंगे और कई राज भी खुलेंगे। साथ ही इस केस की इन्वेस्टिगेशन के दौरान भूतों से भी सामना होने वाला है।
प्राइम वीडियो पर छाएगा ‘अंधेरा’
आपको बता दें, ‘अंधेरा’ वेब सीरीज में ‘राणा नायडू’ फेम एक्ट्रेस सुरवीन चावला, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली, एक्टर वत्सल सेठ, प्रिया बापट और करणवीर मल्होत्रा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को राघव दर ने डायरेक्ट किया है और ये 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अब इस ट्रेलर में हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस का भी तड़का लगाया गया है। इतने सारे टैलेंटेड स्टार्स के साथ एक जबरदस्त स्टोरी भी ट्रेलर में दिखाई दे रही है।
पैरानॉर्मल एक्टिविटीज कर देगी सन्न
मुंबई की एक लड़की गायब है, जिसका केस प्रिया बापट को मिला है। वहीं, एक लड़का है जिसे सपने में एक लड़की नजर आती है, जिसे वो जानता तक नहीं। प्राजक्ता कोली पैरानॉर्मल एक्टिविटीज पर वीडियो बनाती हैं और उन्हें अहसास होता है कि मुंबई में भी कुछ गड़बड़ हो रही है। एक वक्त पर उस लड़के से प्राजक्ता कोली की मुलाकात होती है और वो उन्हें ‘अंधेरे’ के बारे में बताता है। इसके बाद मिसिंग लड़की के केस पर प्रिया बापट ही नहीं, प्राजक्ता कोली भी जुट जाती हैं। सब कुछ कनेक्टेड हैं और आत्मा आपको कंपा देगी।
यह भी पढ़ें:
डरावनी इतनी कि कांप जाएगी रूह
ट्रेलर के आखिर में आत्मा दिखाई गई है। अंधेरे से कोई भाग नहीं पाएगा और ये अंधेरा सबको खा जाएगा। इस सीरीज में काफी अटपटी और डरावनी चीजें देखने को मिलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी हॉरर देखने के शौकीन हैं, तो आप 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर ‘अंधेरा’ देख सकते हैं। फैंस को भी ये ट्रेलर पसंद आ रहा है और वो बता रहे हैं कि इसे बिंज वॉच करने के लिए वो कितने एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines