हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Prime Video की हॉरर कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखे एक से बढ़कर एक कलाकार; फिर भी IMDb रेटिंग कम

Prime Video Thriller Movie: प्राइम वीडियो की एक मूवी ऐसी है जो काफी ट्रेंडिंग रही और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की IMDb रेटिंग काफी कम रही. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
प्राइम वीडियो की हॉरर थ्रिलर फिल्म

Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी होती हैं जिनकी हाइप तो बहुत होती है, लेकिन रिलीज होने के बाद ये फुस्स हो जाती हैं. वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जिनकी हाइप नहीं होती लेकिन ये फिल्में इतिहास रच जाती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार हैं. फिल्म की हाइप भी बहुत बनी लेकिन रिलीज होने के बाद इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले. साथ ही फिल्म की IMDb रेटिंग भी कुछ खास नहीं रही. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ है.

फिल्म की कहानी

प्राइम वीडियो की हॉरर थ्रिलर मूवी ‘थामा’ में आपको एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिलेगा. फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी पिशाच यानी वैम्पायर के इर्द-गिर्द घूमती है. रश्मिका मंदाना ने ताड़का नाम के एक पिशाच का किरदार निभाया है. आयुष्मान खुराना बने आलोक गोयल एक घने जंगल में खो जाता है. यहां ताड़का उसकी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिन, एक्टर ने बताया जेल में क्या किया? CM रेखा गुप्ता से भी की अपील

विज्ञापन

कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आलोक को ताड़का से प्यार हो जाता है और वो उसे जंगल की दुनिया से अपने साथ नॉर्मल दुनिया में लेकर आ जाता है. इसके बाद कहानी में कईं ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. आलोक के पीछे कुछ दूसरे पिशाच लग जाते हैं और इस दौरान उसकी जान चली जाती. आलोक की जान बचाने के लिए ताड़का उसे काट लेती है और आलोक भी पिशाच बन जाता है. इसके बाद आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

यह भी पढ़ें: Salim Khan से अस्पताल मिलने पहुंचे संजय दत्त-जावेद अख्तर, मुश्किल समय में साथ खड़ा खान परिवार

विज्ञापन

फिल्म की IMDb रेटिंग

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के किरदार में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 167 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद भी इसकी IMDb रेटिंग 5.9 है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola