हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 साल से OTT पर छाई है ये 3 सीजन वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, अब नए सीजन से मचेगा बवाल

आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 8 साल बाद भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Mirzapur सीरीज का चौथा सीजन कब आएगा?

आज के समय में ज्यादातर लोग ओटीटी पर फिल्में और सीरीज फैमिली के साथ देखना पसंद करते है. आप भी उनमें से है, जो ओटीटी पर सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 3 सीजन के साथ जारी किया गया है. इस सीरीज में आपको टोटल 29 एपिसोड्स देखने को मिलने वाले हैं. सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में जारी किया गया था.

अब आप भी इस सीरीज  का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं, मिर्जापुर (Mirzapur) सीरीज की. इस सीरीज में आपको सत्ता की भूख, खून-खराबा के साथ जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हालांकि, अब इस सीरीज पर ही एक फिल्म बनाई गई है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: OTT की इस भारतीय सीरीज का कोरिया में बनेगा रीमेक? सिर्फ 6 एपिसोड में खत्म होगी कहानी

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि मिर्जापुर (Mirzapur) सीरीज पर बनाई गई फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) 4 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी का हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच मिर्जापुर सीरीज सीजन 4 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि सीरीज के निर्देशक गुरमीत सिंह ने मूवी से जुड़ी तमाम जानकारी को सीक्रेट रखा है. दरअसल, मेकर्स का मानना है कि मिर्जापुर मूवी, सीरीज के चौथे सीजन से वास्ता हो सकता है.

यह भी पढ़ें: August OTT Releases: अगस्त में OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का महा-धमाका, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

विज्ञापन

‘मिर्जापुर सीजन 4’ आया बड़ा अपडेट

सीरीज के निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा की मिर्जापुर सीरीज के चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि सीरीज की लिखाई पर काम चल रहा है और हम सभी इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. गुरमीत ने कहा की इस पूरी कहानी का केंद्र मूवी से जुड़ा हुआ है. गुरमीत सिंह ने कहा कि फिल्म के बाद मेरा अगला प्रोजेक्ट मिर्जापुर सीरीज का चौथा सीजन ही है. फिलहाल हमारा ध्यान मूवी पर है. यह फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola