Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें साउथ सिनेमा कॉपी कर चुका है. ये फिल्में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काफी हिट हुई हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका रीमेक साउथ की 3 भाषाओं में बना है. बॉलीवुड में जितना इस फिल्म को पसंद किया गया, उतना ही इस फिल्म को साउथ सिनेमा में भी किया गया था. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली ‘अंधाधुन’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पियानो आर्टिस्ट आकाश सराफ के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश अपनी स्किल्स को निखारने के लिए अंधा होने का नाटक करता है. इस दौरान उसकी मुलाकात सोफी से होती है और दोनों में दोस्ती हो जाती है. सोफी से मिलने के बाद आकाश को उसके पिता के रेस्टोरेंट में पियानो बजाने का मौका मिलता है और दोनों करीब आ जाते हैं. एक दिन आकाश रिटायर्ड एक्टर प्रमोद सिन्हा के घर परफॉर्मेंस देने जाता है, जहां उसे प्रमोद की लाश दिखती है.
यह भी पढ़ें: 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी ये एक्ट्रेस, नहीं बन सकी हीरोइन! अब अपने डांस मूव्स से गिरा रही बिजलियां
ट्विस्ट एंड टर्न्स
आकाश अंधा होने का नाटक जारी रखते हुए प्रमोद सिन्हा की पत्नी सिमी और उसके प्रेमी मनोहर को सबूत मिटाते देख लेता है. सच बताने की कोशिश में उसकी जान खतरे में पड़ जाती है. इसके बाद सिमी को शक होता है और वो उसे जहर देकर अंधा करवा देती है. इसके बाद आकाश अवैध अंग तस्करी गैंग के चंगुल में फंस जाता है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आकाश खुद को बचाने के लिए बड़ी चालाकी से सिमी को उस जाल में फंसा देता है. अब आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर फिल्म देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: ‘मीडिया में आना है…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ का पति संग सच में विवाद या पब्लिसिटी स्टंट? पोस्ट के बाद उठे सवाल
3 भाषाओं में बना रीमेक
साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म का रीमेक तेलुगु, मलयालम और तमिल में बन चुका है. 2021 में तेलुगु में नितिन और तमन्ना भाटिया को लेकर ‘मेस्ट्रो’ नाम से ये फिल्म बनाई गई थी. इसके बाद 2021 में ही ये फिल्म मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘भ्रमम’ नाम से बनी थी. वहीं साल 2024 में तमिल सिनेमा ने भी इसे कॉपी किया और इसका नाम ‘अंधागन’ रखा गया. इसमें प्रशांत और सिमरन लीड रोल में थे.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines