ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर 2026 को एक ऐसी सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज को लेकर अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इस हिंदी सीरीज ‘चार यार’ के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा कर दी है. इस सीरीज का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होने वाला है. अगर आप कोई बेहतरीन और धमाकेदार सीरीज देखने का विचार कर रहे है, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि 240 देशों में एक साथ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. इस सीरीज में आपको शानदार कहानी के साथ जबरदस्त स्टार कास्ट देखने को मिलने वाला है. इस शानदार सीरीज का निर्देशन विनय वाइकुल ने किया है. वहीं इस सीरीज की कहानी को संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने मिलकर लिखा है.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी? रिलीज से पहले मेकर्स ने बनाया प्लान
कैसी है चार यार की कहानी?
वेब सीरीज चार यार की कहानी की बात करे, तो इस सीरीज को साल 2000 के शुरुआती सेट पर तैयार की गई है. इस सीरीज में मुंबई में रहने वाले जय, टोनी, साहिल और समी नाम के रहने वाले चार दोस्तों के जिंदगी के उतार-चढ़ाव से भरी हुई है. इस सीरीज में आपको मिडिल-क्लास लाइफ की सच्चाई को बड़ी ही सादगी से पेश किया गया है, जिसमें परिवार की जिम्मेदारियों और बेहतर कल के सपनों की राह को पेश किया गया है.
इस सीरीज में 4 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जो एक साथ मिलकर हर छोटी बड़ी मुश्किलों का सामना करते हैं. लेकिन उनकी जिंदगी में लिया एक फैसला उनके लिए काफी बड़ी झटका साबित होता है. इस फैसले के कारण इन 4 दोस्तों को क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस का पीछा तक पहुंचा देता है. यह सीरीज ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां उनके पास सिर्फ उनकी दोस्ती का भरोसा ही बचता है यह सीरीज काफी शानदार होने वाली है, जो 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.
‘चार यार’ स्टार कास्ट
वेब सीरीज चार यार के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस वेब सीरीज में पूरव झा के साथ नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
54 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines