72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी 22 सितंबर को गुजरात में किया गया. ऐसा पहली बार है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश की राजधानी से बाहर आयोजित किया गया है. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सिनेमा से जुड़े बड़े कलाकारों से अपील भी की है कि वो ऐसी किसी भी चीजों का प्रचार-प्रसार न करें, जिसकी वजह से आम लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़े.
आपको बता दें कि इस समारोह में भारतीय सिनेमा की बेहतरीन स्टार्स को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया और अंत में उन्होंने कलाकारों से एक खास अपील भी की है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘कई मशहूर फिल्मी कलाकार देश के लोगों, खासकर युवाओं को प्रभावित करने का हुनर रखते हैं. जब भी वो किसी भी अनुशासित जीवनशैली पर अपनी राय रखते हैं, तो हर कोई बड़ी ही ध्यान से सुनते हैं और उनके पीछे-पीछे चलना शुरू कर देते हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं फिल्मी जगत के उन बड़े सितारों से कहना चाहती हूं कि वे ऐसी कोई भी चीज का प्रचार न करें, जो लोगों के लिए हानिकारक हो. स्टार्स का काम रोशनीं फैलाना होता है, अंधेरा नहीं.
यह भी पढ़ें: नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, कार्तिक आर्यन को भी मिला बड़ा सम्मान
नेशनल अवॉर्ड्स के जूरी पैनल में शामिल हों महिलाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे यह भी कहा की आज सम्मानित होने वाले स्टार्स में ज्यादातर महिलाएं शामिल है, इसलिए नेशनल अवॉर्ड्स के जूरी पैनल में भी महिलाओं की भूमिका होनी चाहिए. जिंदगी के हर भाग में महिलाओं का नजरिया शामिल जरूर होना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने उन लोगों के लिए भी बात की है, क्रिएटिव इकॉनमी में निचले स्तर पर कार्य करते हैं. उन्होंने साफ कहा कि क्रिएटिव इकॉनमी के बड़े पद पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे छोटे कलाकारों और मजदूरों पर ध्यान दें. उनके लिए हमेशा संवेदनशील बने रहे. क्योंकि इन्हीं लोगों की वजह से क्रिएटिव इकॉनमी चलती है.
यह भी पढ़ें: National Film Award के विजेताओं को क्या-क्या मिलता है? जानें गोल्डन और सिल्वर लोटस में क्या है अंतर
यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
72 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का खिताब साउथ एक्टर ममूटी और बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को मिला है. बता दें कि कार्तिक को फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए अवॉर्ड दिया गया है, तो वहीं साउथ एक्टर ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए सम्मानित किया गया है. इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का ताज अभिनेत्री यामी गौतम के सिर सजा है. दरअसल, उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines