हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं पिछले जन्म में मिस वर्ल्ड थी'... प्रेममयी गुरु मां का शॉकिंग खुलासा

Premmayi Gurumaa Shocking Revelation: आज हम एक ऐसी महान हस्ती के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने पिछले जन्म के बारे में बात की और बताया कि वो अपने पिछले जन्म में मिस वर्ल्ड, मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।

विज्ञापन

Premmayi Gurumaa Shocking Revelation: आपने अक्सर पिछले जन्म की कहानियां सुनी होंगी। सुना होगा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने पिछले जन्म की यादें हैं। खबरों में भी आता रहता है कि वो इंसान पहले जन्म में डॉक्टर था या चोर था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हस्ती से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्हें न सिर्फ एक जन्म बल्कि अपने कई जन्म या हैं। वो और कोई नहीं बल्कि प्रेममयी गुरु मां (Premmayi Gurumaa) हैं जो इस जन्म में तो अध्यात्म से जुड़ी हैं लेकिन पिछले जन्म में इनका नाता ग्लैमर की दुनिया से रहा है।

जी हां, आपने सही पढ़ा हम बात कर रहे हैं प्रेममयी गुरु मां की जिनको हजारों लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी उनके पास सही राह का ज्ञान लेने के लिए आई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

मैं अपने पिछले जन्म में मिस वर्ल्ड थी

आपने खबरों और कहानियों में तो सुना ही होगा कि पिछले जन्म की लोगों को याद होती है। लेकिन आज हम आपको प्रेममयी गुरु मां से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें अपने कई सारे पिछले जन्म याद हैं। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में आईं गुरु मां से जब पूछा गया कि क्या आपको मालूम है कि आप अपने पिछले जन्म में क्या थीं। इस पर वो बोलीं हां बिल्कुल पता है। एक नहीं बल्कि कई जन्मों के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि वो पिछले जन्म में मिस वर्ल्ड थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 को मिला नया ‘टाइम गॉड’? पोल में जनता ने इस कंटेस्टेंट को दिए ज्यादा वोट

मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं गुरु मां

गुरु मां ने बताया कि अपने गुरु की मदद से उन्हें ये अवसर मिला कि उन्होंने अपने पहले जन्म देखे। वो पिछले जन्म में मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। उन्होंने बोला कि मैंने ये सब देखा है। मैं लोगों की काफी मदद करती थी। इसके अलावा मैं अपने पिछले जन्म में जज, वकील, डॉक्टर भी रह चुकी हूं।

विज्ञापन

गुरु मां से पूछा कि बॉलीवुड के लोग भी आपकी शरण में आते हैं

गुरु मां से पूछा गया कि क्या आपके पास बॉलीवुड से भी सेलेब्स आते हैं जो सही राह की तलाश में हों। इस पर उन्होंने कहा कि हां, बहुत से ऐसे लोग हैं, जैसे नीतू, तनूजा और कई सारी मॉडल जो हमारे ज्ञान (सत्संग का एक समय) में आते हैं और वहां पर आकर सेवा भी करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने और भी कई सारे खुलासे किए।

यह भी पढ़ें: ‘Shaktimaan’ के कट्टर दुश्मन ‘जैकाल’ का किरदार किसने निभाया? पहले से कितना बदले साइंटिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola