Prem Nath Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हुए जिनको अपनी एक्टिंग से ज्यादा दमदार आवाज के लिए जाना जाता है। 70 के दशक में भी एक ऐसा कलाकार हुआ, जिसने अपनी आवाज के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उनका नाम था प्रेम नाथ मल्होत्रा। 21 नवंबर साल 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, इसके बाद उनका पूरा परिवार मध्यप्रदेश के जबलपुर में शिफ्ट हो गया था। अपने पूरे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में राज करने वाले अभिनेता की जिंदगी के कई किस्से हैं। तो चलिए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी (Prem Nath Birth Anniversary) के मौके पर आपको एक किस्सा बताते हैं।
पचास के दशक में आए मुंबई
प्रेमनाथ ने वकालत पढ़ी लेकिन उन्हें संगीत और अभिनय से लगाव था। अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेमनाथ ने पचास के दशक में मुंबई का रुख किया और यहां पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में काम करने लगे। साल 1948 में वो पहली बार फिल्म ‘अजित’ में नजर आए। लेकिन उन्हें पहचान मिली राजकपूर की फिल्म ‘आग’ से। उनकी फिल्म अजीत हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: अपनी पहचान खोने पर बौखलाए Vicky Jain, पत्नी Ankita Lokhande से बहस करते हुए बोले – क्या करूं मैं?
जब मधुबाला ने किया प्रपोज
प्रेमनाथ अपने करियर में भले ही सफल रहे हों, लेकिन प्यार को पाने में वह असफल साबित हुए। दरअसल उस दौर में प्रेम नाथ ने मधुबाला के साथ बादल, आराम और साकी जैसी फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि मधुबाला अपना फिल्म हर हीरो और निर्देशक को देखते ही उनके प्यार में गिरफ्त हो जाती थीं। एक्ट्रेस उनको गुलाब का फूल और लव लेटर देकर प्रपोज करती थीं। इसी चक्कर में मधुबाला ने अपनी फिल्म के हीरो प्रेम नाथ को प्रपोज कर दिया था।
शूटिंग से पहले दिया था लव लेटर
साल 1951 की फिल्म ‘बादल’ में मधुबाला प्रेम नाथ के साथ काम कर रही थीं। प्रेम नाथ को अक्सर फिल्मों में विलेन के रोल में देखा गया है। शूटिंग के पहले दिन ही मधुबाला ने प्रेम नाथ के मेकअप रूम में घुसकर उन्हें प्रपोज कर दिया। उन्होंने एक्टर को हमेशा की तरह लव लेटर और फूल देकर प्रपोज किया। प्रेम नाथ समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है, प्रेम नाथ सकपका गए।
https://www.youtube.com/watch?v=DN6ne4tAIuU
जब हो गया रिश्ते का अंत
प्रेमनाथ ने जब लेटर खोला तो उसमें लिखा था, ‘अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें’। कहते हैं कि चिट्ठी पढ़ते ही प्रेमनाथ के होश उड़ गए, वह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला उन्हें प्रपोज कर रही है। उन्होंने खुशी-खुशी मधुबाला के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। लेकिन कुछ समय के बाद मधुबाला ने प्रेमनाथ से दूरी बनानी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे रिश्ते का अंत हो गया था।
संबंधित खबरें
ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
46 mins ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
1 hr agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
19 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
20 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines