Prem Chopra: बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा को रेगुलर चेकअप के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है और एक्टर बिल्कुल ठीक हैं. भले ही प्रेम चोपड़ा ठीक हैं, लेकिन फिर भी हॉस्पिटल में उन्हें चिंता खाए जा रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रेम को किसकी टेंशन हो रही है? तो आइए जानते हैं…
प्रेम चोपड़ा को किसकी चिंता?
दरअसल, हाल ही में प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. इस दौरान विकास ने बताया कि प्रेम चोपड़ा ठीक हैं और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी. अपनी बात को आगे जारी रखते हुए विकास ने कहा कि एक्टर को अस्पताल में धर्मेंद्र की सेहत के बारे में बहुत टेंशन हो रही है.
विकास ने दिया हेल्थ अपडेट
विकास ने आगे कहा कि बिना वजह के कयास लगाए जा रहे हैं. वो एकदम ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं और इन्फेक्शन के बाद वो रेगूलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. एक्टर के सारे टेस्ट हुए और इनमें सब कुछ ठीक आया है.
अच्छे मूड में हैं प्रेम- विकास
विकास ने बताया कि वो आज सुबह उनसे मिलने गए थे और वो एकदम ठीक हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि फैमिली और फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रेम चोपड़ा अच्छे मूड में हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं. गौरतलब है कि प्रेम चोपड़ा को लेकर भी फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन एक्टर ठीक हैं और वो सिर्फ रेगूलर चेकअप के लिए आए हैं.
380 से ज्यादा फिल्मों में काम
वहीं, अगर प्रेम के करियर की बात करें तो एक्टर ने हिंदी सिनेमा में बेहद शानदार काम किया है और एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. प्रेम ने 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. छह दशकों से ज्यादा के शानदार करियर में प्रेम की फिल्मों का लोगों ने खूब प्यार दिया है और उनके काम की सराहना की है.
यह भी पढ़ें- Govinda को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, सामने आया लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
47 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines