Preity Zinta Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। IPL के बाद सीधे रेड कार्पेट पर उन्हें देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनकर प्रीति ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो विदेशी मीडिया उन्हें देखता रह गया। इस बीच एक्ट्रेस को किसी और वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है। दरअसल, कांस में पहुंचकर प्रीति जिंटा ने जिस लहजे में बात की है, उसे सुनने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने ‘नकली उच्चारण’ का यूज किया है, जो सुनने में काफी अजीब लग रहा है।
पिंक साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
प्रीति जिंटा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था, जबकि अपने बालों को खुला छोड़ा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस से बात भी की। जब उनसे पूछा गया कि अपने लुक के बारे में बताएं? इस पर एक्ट्रेस बोलीं, ‘मेरा लुक थोड़ा सा तड़क-भड़क है लेकिन मैंने इसे सरल रखने की कोशिश की है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनकी साड़ी को सीमा गुजराल ने डिजाइन किया है।
नकली उच्चारण करने पर हुईं ट्रोल
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि कांस का हिस्सा बनने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह बहुत अद्भुत है। ऐसा बहुत लंबे समय के बाद हुआ है, जब मैं कांस में आई हूं। मेरे लिए यहां आना काफी उत्साहित करने जैसा क्षण है।’ प्रीति जिंटा का इस तरह से हिंदी में जवाब देना अब फैंस को रास नहीं आ रहा है। लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: गांधी-अंबेडकर पर जाह्नवी कपूर का विवादित बयान; दलित समाज भड़का, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
प्रीति जिंटा की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैं ये सुनकर हैरान रह जाता हूं कि ये इंडियन सेलिब्रिटी विदेश जाकर अपने बोलने के लहजे में बदलाव क्यों कर लेते हैं? जैसे वो इंडिया में बोलते हैं, उसी तरह वहां क्यों नहीं बोलते हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनकी भाषा को क्या हुआ? ये नकली उच्चारण क्यों कर रहे हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे हंसी आ जाती है सुनकर जब ये लोग इस तरह से बात करते हैं।’ इस तरह से लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा पिछले लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही थीं लेकिन अब एक्ट्रेस फिल्म ‘लाहौर 1947’ से फिल्मी पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आएंगे। वहीं फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन के तहत बनाया जाएगा। प्रीति और सनी के अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे स्टार्स दिखाई देंगे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
14 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
15 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
20 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
21 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
22 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines