Lahore 1947: सनी देओल जल्द ही प्रीति जिंटा के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) है, वो जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल वो अपनी फिल्म सफर की शूटिंग में बिजी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबीक, सनी देओल (Sunny Deol) को आज स्टूडियो के बाहर देखा गया। बताया जा रहा है वो ‘लाहौर 1947’ के लुक टेस्ट के लिए स्टू़डियो गई थीं। प्रीति जिंटा (Preity Zinta) कई साल बाद इस फिल्म के जरिए कमबैक करेंगी। हालांकि अभी तक एक्टर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल ने की कितने फिल्में?
ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, इसमें उनके साथ राजकुमार संतोषी भी काम करेंगे। बता दें, कई साल बाद आमिर खान और राजकुमार संतोषी किसी फिल्म के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने अंदाज अपना-अपना में साथ काम किया था। सनी देओल और प्रीति की अगर बात करें तो दोनों ने हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘फर्ज’ ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
ये भी पढ़ें-IPL 2024 Auction: शाहरुख खान के लिए प्रीति जिंटा ने लगाई जान
सनी देओल को कैसे ऑफर हुई फिल्म?
सनी देओल ने कॉफी विद करण के शो में बताया था, गदर की सक्सेट पार्टी के दौरान काफी स्टार्स आए थे। तब आमिर खान मेरे पास आए और उन्होंने इस दौरान मुझसे बात की और बोला वो मुझसे मुलाकात करना चाहते हैं। अगले दिन फिर सनी देओल की आमिर खान से मुलाकात हुई और उन्होंने बातचीत के दौरान ‘लाहौर 1947’ के आइडिया और संभावना पर चर्चा की। सनी देओल ने बताया था, आमिर खान ने मुझे फिल्म की कहानी के बारे में बताया फिर हम लोग इस प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए ।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines