Preity Zinta: अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने असली नाम का खुलासा किया है।
दरअसल, इंटरनेट पर बीते कुछ सालों से एक्ट्रेस का नाम ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ बताया जा रहा था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी है और बताया कि उनका असली नाम क्या है। आइए जानते हैं अभिनेत्री का असली नाम…
यह भी पढ़ें- Dunki की रिलीज से पहले भक्ति में डूबे Shahrukh, बेटी के साथ साईं बाबा मंदिर पहुंचे किंग खान
Preity Zinta ने शेयर किया वीडियो
अपने इंस्टाग्राम पर प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अभिनेत्री ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका असली नाम क्या है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रीति कहती है कि हैलो, मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि इंटरनेट पर, गूगल पर, विकिपीडिया पे हर जगह लिखा है कि मेरा नाम ‘प्रीति जिंटा’ रखा गया है, उससे पहले मेरा नाम था ‘प्रीतम सिंह जिंटा’।
मेरा नाम कभी भी ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ नहीं था- प्रीति जिंटा
मैं यहां ये कहने के लिए आई हूं कि मेरा नाम कभी भी ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ नहीं था। जब मैं पैदा हुई तो मेरा नाम प्रीति जिंटा था और अभी भी प्रीति जिंटा ही है और शादी के बाद प्रीति जी जिंटा हो गया है। मैंने अपने पति के नाम गुडइनफ से इसमें जी जोड़ दिया है। तो मेरा नाम अब है प्रीति जी जिंटा। मैं सभी को ये बताना चाहती थी कि मेरा नाम कभी भी ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ नहीं था। लोग मुझे हमेशा पूछते हैं कि मैंने अपना नाम बदला, जी नहीं मैंने अपना नाम नहीं बदला है। मेरा नाम हमेशा से प्रीति जिंटा था, है और रहेगा।
बॉबी देओल ने रखा था ये नाम
बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि हमारी फिल्म “सोल्जर” के सेट पर @iambobbydeol मुझे मजाक से प्रीतम सिंह बुलाते थे। फिल्म हिट हो गई और हमारी दोस्ती गहरी हो गई और यह नाम मेरे साथ ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा। तब से आज तक में लोगों को बोल-बोल के थक चुकी हूं कि मेरा असली नाम प्रीति जिंटा है और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
49 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines