हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Preity Zinta ने Yuzi Chahal के लिए लिखी लंबी पोस्ट, पहली बार कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने यूजी चहल को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
Preity Zinta, Yuzi Chahal

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और क्रिकेटर यूजी चहल का एक वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे थे। इस बीच अब प्रीति जिंटा ने यूजी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बताया है कि दोनों की पहली मुलाकात कब हुई थी? आइए जानते हैं कि यूजी को लेकर प्रीति ने क्या शेयर किया है, जिसकी इंटरनेट पर भी चर्चा हो रही है।

प्रीति ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, प्रीतिं जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में प्रीति ने यूजी की खूब तारीफ की है और एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट डाला है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने तीन फोटोज शेयर की है। पहली फोटो यूजी से पहली बार मुलाकात के दौरान की है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं और तीसरे फोटो में यूजी ट्रॉफी के साथ हैं और साथ में प्रीति भी मौजूद हैं।

पहली बार कब मिले थे प्रीति और यूजी?

वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रीति ने इसके कैप्शन में लिखा कि यह कैसे शुरू हुआ वर्सेज यह कैसे चल रहा है? मैं चंडीगढ़ 2009 में किंग्स कप के दौरान यूजी से मिली थी। मैं क्रिकेट में नई थी और वह 19 साल से कम उम्र का युवा क्रिकेटर था। पिछले कुछ सालों में मैंने उसे फलते-फूलते देखा और क्रिकेट की दुनिया में पॉपुलर होते भी देखा।

विज्ञापन

लोगों ने जमकर बरसाया प्यार

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उनका एटीट्यूड और हमेशा उन्हें अपनी टीम में रखना चाहती थी, लेकिन अब तक किसी तरह बात नहीं बन पाई। हमारा आखिरी गेम इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि मैं इतने सालों से यूजी की फैन क्यों थी और कैसे? जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें आगे बढ़ती हैं, मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार तुम वापस वहीं आ गए हो, जहां तुम हो @yuzi_chahal23 मैं तुम्हें हमेशा मुस्कुराते और चमकते देखना चाहती हूं, टिंग। वहीं, अब इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AR Rahman ने एक महीने बाद दिया हेल्थ अपडेट, पर्सनल लाइफ पर भी बोले सिंगर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola