बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने बीते दिन अपने फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे भाजपा ज्वाइन करने को लेकर सवाल पूछा था। इस सवाल पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस भड़क गई थीं। उन्होंने पार्टी में ज्वाइन होने की खबरों को खारिज करते हुए बताया था कि फिलहाल राजनीति में जाने का उनका कोई प्लान नहीं है। अब प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया के लिए माफी मांगी है।
प्रीति जिंटा ने शेयर किया पोस्ट
प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर मैं अचानक बोल गई तो मुझे इसके लिए बुरा फील हो रहा है! मुझे इस सवाल से PTSD हो गया है। आपकी सफाई के लिए आभारी हूं। मां बनने और विदेश में रहने के बाद मैं ये तय करना चाहती हूं कि मेरे बच्चे कभी न भूलें कि वह आधे इंडियन भी हैं। मेरे पति नास्तिक हैं, इसलिए हम अपने बच्चों को हिंदू के रूप में पाल रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Mouni Roy के कमरे में किसने की थी घुसने की कोशिश? एक्ट्रेस ने किया शाॅकिंग खुलासा
पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे लिए ये दुख की बात है कि मुझे लगातार ट्रोल होना पड़ा रहा है। ये नॉर्मल खुशी मेरे चुनाव को हर वक्त राजनीतिकरण करके छीन ली जा रही है। मुझे लगता है कि अपने बच्चों को उनकी जड़ों और धर्म के बारे में सिखाना में गौरवान्वित महसूस होना या मैं जो हूं उसके लिए जवाब देते रहना चाहिए। चलिए आगे बढ़ने का समय है। आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं।’
क्या था पूरा मामला?
एक्स पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा था कि ‘क्या आने वाले वक्त में आप भाजपा में शामिल होंगी? आपके ट्वीट्स वैसे ही लगते हैं।’ इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘सोशल मीडिया पर लोगों के साथ ये ही प्रॉब्लम है। आजकल कर कोई बहुत ज्यादा जजमेंटल हो चुका है। जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि मंदिर/महाकुंभ में शामिल होना और जो मैं हूं और अपनी पहचान पर गर्व करना मेरे लिए राजनीति या उस वजह से बीजेपी में शामिल होने के बराबर नहीं है।’ अब प्रीति जिंटा ने अपने तीखे रिएक्शन को लेकर माफी मांगी है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines