Preity Zinta Viral Photo with Virat Kohli: आईपीएल सीजन के दौरान प्रीति जिंटा और विराट कोहली की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। आखिरकार प्रीति जिंटा ने खुद इस कैंडिड मोमेंट के पीछे की सच्चाई बताकर फैंस का दिल जीत लिया है। जानिए क्या खास बातचीत हुई थी दोनों के बीच।
प्रीति ने विराट संग मुलाकात पर की बात
जब एक फैन ने प्रीति को ट्विटर पर टैग करते हुए उनसे पूछा कि इस वायरल तस्वीर में वो और विराट कोहली क्या बात कर रहे थे, तो प्रीति ने बड़े ही दिल छूने वाले अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो और विराट एक-दूसरे को अपने-अपने बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे और उनके बारे में बात कर रहे थे। प्रीति ने कहा कि जब उन्होंने विराट को 18 साल पहले पहली बार देखा था, तब वो एक जोशीले यंग क्रिकेटर थे और आज भी उनमें वही जुनून बरकरार है, फर्क बस इतना है कि अब वो एक शानदार खिलाड़ी और प्यारे पिता बन चुके हैं।
प्रीति ने श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की
प्रीति ने सिर्फ विराट कोहली की ही तारीफ नहीं की, बल्कि प्रीति जिंटा ने श्रेयस अय्यर के प्रति भी अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने श्रेयस को एक विनम्र, बेहद रणनीतिक और आक्रामक कप्तान बताया, जो मैदान पर जोश से भरा होता है लेकिन निजी जीवन में बेहद सौम्य स्वभाव का इंसान है। प्रीति ने खुशी जताई कि श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स के लिए कप्तान बनाना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य था और पूरी नीलामी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती रही।
प्रीति ने फैंस के सवालों का दिया जवाब
एक दूसरे फैन ने जब प्रीति से उनके पति के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि वो अपने पति को प्यार से ‘पति परमेश्वर’ कहती हैं। उनके इस जवाब ने फैंस को खूब हंसाया और एक बार फिर अपनी चुलबुली पर्सनालिटी से सभी का दिल जीत लिया।
प्रीति की फेवरेट फिल्में कौन सी?
अपने एक्टिंग करियर को याद करते हुए प्रीति ने खुलासा किया कि ‘क्या कहना’ और ‘वीर जारा’ उनके दिल के सबसे करीब हैं। उन्होंने कहा कि ‘क्या कहना’ उनकी पहली साइन की गई फिल्म थी और ‘वीर जारा’ में उन्हें यश चोपड़ा जैसे महान निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला, जो उनके करियर का बेहद खास हिस्सा रहा।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि एक कामयाब बिजनेसवुमन भी हैं। वो PZNZ मीडिया प्रोडक्शन कंपनी की संस्थापक हैं, साथ ही 2008 से पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2017 में Stellenbosch Kings नाम की एक टीम के मालिकाना हक के साथ टी20 ग्लोबल लीग में भी कदम रखा।
यह भी पढ़ें: बर्फीली पहाड़ियों में अविनाश मिश्रा के साथ एन्जॉय कर रहीं ईशा सिंह, तस्वीरें हुईं वायरल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
25 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines