पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir को Preity Zinta से मिला जवाब, X पर किया था सवाल

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मामला गरमाया हुआ है। इसी बीच हानिया आमिर और प्रीति जिंटा के बीच खास बातचीत हुई है। X पर दोनों में क्या बात हुई? चलिए जानते हैं।

Hania Aamir Preity Zinta

Hania Aamir Preity Zinta File Photo

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। एक्ट्रेस इन दिनों न सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर खुलकर बोल रही हैं, बल्कि फैंस को भी हर बात का जवाब दे रही हैं। एक तरफ कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को फिर से बैन किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ हानिया आमिर हैं, जिनका प्यार हिंदुस्तान और बॉलीवुड के लिए खत्म ही नहीं हो रहा। हाल ही में हानिया आमिर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बादशाह का गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोट किया था।

प्रीति जिंटा और हानिया आमिर के बीच हुई बातचीत

वहीं, अब एक बार फिर हानिया आमिर का बॉलीवुड के लिए झुकाव देखने को मिला है। अब हानिया आमिर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से सोशल मीडिया पर एक खास सवाल किया है। दरअसल, आज प्रीति जिंटा ने अपने X हैंडल से एक ट्वीट किया था। एक्ट्रेस ने इसमें लिखा, ‘ऐसा लगता है कि अचानक #pzchat के लिए ये बिल्कुल सही दिन है! क्या कोई विशेष टॉपिक है, जिस पर आप बातचीत करना चाहेंगे या क्या आईपीएल चल रहा है तो बातचीत का फोकस क्रिकेट पर ही होना चाहिए?’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने प्रीति जिंटा से क्या किया सवाल?

इसके बाद प्रीति जिंटा से लोगों ने ढेर सारे सवाल किए और एक्ट्रेस ने भी कई फैंस को जवाब दिए। वहीं, इस दौरान एक ट्वीट पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का भी नजर आया। हानिया आमिर ने प्रीति जिंटा से एक खास सवाल किया था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने प्रीति जिंटा से पूछा, ‘आप एक मां होना और सबसे बड़ी खेल फ्रेंचाइजी में से एक की टीम की मालिक होना, एक साथ कैसे मैनेज करती हैं?

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस को दिया जवाब

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही इस टेंशन के बावजूद प्रीति जिंटा ने अपने बाकी फैंस की तरह हानिया आमिर के इस सवाल को इग्नोर नहीं किया। प्रीति जिंटा ने हानिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि सभी महिलाएं मल्टीटास्किंग में अमेजिंग हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं इसे किसी तरह मैनेज कर लेती हूं। सबसे जरूरी बात ये है कि आप जो भी कर रहे हैं, उसमें प्रेजेंट रहें और अपना 100% दें।’ प्रीति जिंटा से जवाब मिलने के बाद हानिया आमिर ने लिखा, ‘बिल्कुल, धन्यवाद!’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ