Priety Zinta Father In Law Death: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने किसी करीबी को खो दिया है। अब प्रीति जिंटा के किसी अपने के निधन की खबर सामने आई है। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस के साथ ये बुरी खबर शेयर की है। एक्ट्रेस इस दौरान काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol पर चढ़ा Gadar 2 की सक्सेस का नशा, मांग ली ShahRukh Khan और Salman Khan से भी ज्यादा फीस?
प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन
बता दें, प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने ससुर की मौत से एक्ट्रेस इस वक्त सदमे में हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों के साथ अब ये दुख बांटा है। साथ ही वो अपने ससुर जॉन स्विंडल को याद करती नजर आईं। दुल्हन सी सजी प्रीति जिंटा ने अपने Father In Law के साथ एक स्पेशल फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो लाल रंग के लहंगे और हेवी जूलरी में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, उनका हाथ थामे उनके ससुर भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट
इस मेमोरेबल तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा, “डियर जॉन, मुझे आपकी गर्मजोशी, आपकी दयालुता और सबसे बढ़कर आपकी अविश्वसनीय समझदारी की याद आएगी। मुझे आपके साथ शूटिंग पर जाना, आपके फेवरेट इंडियन डिशेज़ बनाना और सूरज की रोशनी में हर टॉपिक पर बातचीत करना पसंद था। मेरे और मेरे परिवार के लिए अपना घर और दिल खोलने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपके बिना ईस्ट कोस्ट कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं जानती हूं कि आप अभी शांति में हैं और एक खुशहाल जगह पर हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
अब एक्ट्रेस का अपने ससुर को श्रद्धांजलि देने वाला ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह भी दे रहे हैं। कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने भी एक्ट्रेस के ससुर की आत्मा की शांति की दुआ की है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines