13 की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, अंडरवर्ल्ड को किया चैलेंज; आज IPL की बॉस लेडी है ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना हैं जिन्होंने बचपन में ही बहुत दर्द झेला था. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज वो टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिजनेस वुमन भी हैं. चलिए एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में डिटेल में जानते हैं.

preity Zinta birthday

वो एक्ट्रेस जिसने बचपन में झेला दर्द

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर काम कर ऑडियंस की नजरों में जगह बनाई है. अपनी मेहनत से आगे बढ़कर ये सितारे बॉलीवुड में राज कर रहे हैं. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना दिया. एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी इस हसीना ने फैंस के दिलों पर राज किया है. वहीं ये एक्ट्रेस आईपीएल टीम की भी मालकिन हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं प्रीति जिंटा की. 31 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस के करियर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

बचपन में झेला दर्द

भारतीय सेना अधिकारी दुर्गानंद जिंटा के घर में जन्मी प्रीति जिंटा ने बचपन में ही बहुत दुख झेला है. जब एक्ट्रेस 13 साल की थीं तो उनके पिता की एक हादसे में मौत हो गई थी. वहीं एक्ट्रेस की मां भी इसी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और कई महीनों तक वो बिस्तर पर थीं. इसके बाद कुछ समय बाद मां का साया भी प्रीति जिंटा के सिर से उठ गया था. माता-पिता के निधन से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं.

विज्ञापन

छोटी उम्र में उठाई जिम्मेदारियां

छोटी उम्र में ही एक्ट्रेस के कंधे पर जिम्मेदारियां आ गई थी. शिमला के सेंट बेडेज कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स और क्रिमिनल साइकोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस क्राइम इन्वेस्टिगेटर बनना चाहती थीं. लेकिन किस्मत उन्हें अलग रास्ते पर ले गई. एक दोस्त के कहने पर एक्ट्रेस ने एक साबुन का ऐड किया, जिसके बाद उनके लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद प्रीति जिंटा को शाहरुख खान की ‘कुछ-कुछ होता है’ ऑफर हुई थी, लेकिन बाद में वो इस फिल्म से बाहर हो गईं.

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड को दिया चैलेंज

प्रीति जिंटा ने इसके बाद साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद बॉबी देओल के साथ उनकी फिल्म ‘सोल्जर’ आई और इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में छा गईं. साल 2003 में एक्ट्रेस को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने के बावजूद उन्होंने कोर्ट में गहवाई दी और साहस दिखाया, जिसके लिए उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड भी दिया गया था. वो पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने अंडरवर्ल्ड को चैलेंज किया था.

विज्ञापन

कैसे बनीं बिजनेस वुमन?

फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2008 बिजनेसवुमन बनने का मन बनाया. इस दौरान एक्ट्रेस अपने नेस वाडिया को डेट कर रही थीं जो ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ के ऑनर थे. इसके बाद नेस वाडिया के साथ एक्ट्रेस इस टीम की मालकिन बन गईं और IPL की पहली महिला ऑनर बनकर उभरीं. वहीं साल 2014 में नेस वाडिया के खिलाफ एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ और धमकी देना का आरोप भी लगाया था. इतनी मुश्किलों के बाद भी एक्ट्रेस आज अपनी IPL टीम मजबूती से संभाल रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ