Rapper Cardi B: मशहूर अमेरिकी रैपर कार्डी बी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन हाल ही में रैपर के साथ एक बेहद बुरी दुर्घटना हुई, जिसमें वो अपने अजन्मे बच्चे को लगभग खो देती। हालांकि एक्ट्रेस अब ठीक हैं और उन्होंने खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में बात की है। रैपर ने बताया है कि इस हादसे के वक्त कैसे उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वो अपने-आपको बचा नहीं पाई और दुर्घटना का शिकार हो गईं।
सीढ़ियों से गिरी रैपर कार्डी बी
रैपर कार्डी बी इस वक्त अपने तीसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रही है। हाल ही में अपने साथ हुई घटना के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि मैं सीढ़ियों से नीचे जा रही थी और इस दौरान मेरा पैर थोड़ा फिसल गया। मैं लगभग गिर गई, लेकिन मैं खुद को गिरने से रोकने की कोशिश कर रही थी, इसलिए मैंने खुद को गिरने से रोकने के लिए रेलिंग को पकड़ रखा था, लेकिन फिर भी मेरा पैर फिसल गया।
ऐसा लगा मानो लकवा मार गया
कार्डी ने आगे कहा कि इस वक्त मैं उठ नहीं सकती थी और मुझे एक अजीब झटका महसूस हुआ। मैं चिल्लाई तो मेरे पिता आए और उन्होंने मुझे उठाने की कोशिश की। उस वक्त मैं महसूस कर पा रही थी कि मैं चल नहीं पा रही। मुझे अपने पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा था। कार्डी ने कहा कि घटना के बाद झपकी लेने का फैसला किया, लेकिन जब मैं उठी तो मेरे पैर नहीं हिल रहे थे और मुझे ऐसा लगा मानो लकवा मार गया हो।
डाक्टरों ने दिया अपडेट
रैपर ने आगे कहा कि मुझे घबराहट हो रही थी और मेरे पिता ने तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि श्रोणि (पेट और पैरों के बीच का हिस्सा) में एक लिगामेंट फट गया है। ये वो जगह होती है, जहां बच्चे का सिर होता है। हालांकि बच्चा ठीक है और डाक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें घर भेज दिया और थेरेपी देकर बस आराम करने के लिए कहा।
पहले से दो बच्चों की मां हैं कार्डी
कार्डी ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा दी गई मॉर्फिन से अस्पताल में रहने के बाद बुधवार को अच्छा महसूस कर रही थीं। गुरुवार को जब वह उठी तो उन्हें बहुत दर्द महसूस हो रहा था और वह शांत महसूस कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अभी भी दर्द होगा तो वह अस्पताल जाएगी और आगे की दवा लेने की कोशिश करेगी। बता दें कि रैपर और उनके होने वाले पूर्व पति एक साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसके पहले रैपर का 2 साल का लड़का और 6 साल की बेटी है।
यह भी पढ़ें- Hina Khan रोती हुई लड़की की वीडियो शेयर कर हुईं भावुक, टेंशन में पड़े फैंस, कहीं ब्रेस्ट कैंसर…
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines