खुशखबरी! दीपिका-रणवीर के घर नन्हा मेहमान अब बस जल्द ही, अस्पताल पहुंचीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone Admits in Hospital for Delivery: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जल्द ही उनके मां बनने की खुशखबरी मिल सकती है।

Deepika Padukone Admits in Hospital for Delievery

Deepika Padukone Admits in Hospital for Delievery

Deepika Padukone Admits in Hospital for Delivery: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बॉलीवुड का पॉपुलर कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब, वो खास पल आ गया है जब उनके पहले बच्चे की खुशखबरी फैंस को मिल सकती है। दीपिका और रणवीर ने पहले ही जानकारी दी थी कि वो इस महीने, यानी सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। हाल ही में दोनों को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते हुए देखा गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि नन्हे मेहमान के आगमन की खुशखबरी जल्द ही सुनने को मिल सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

दीपिका-रणवीर पहुंचे थे सिद्धि विनायक मंदिर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभी एक दिन पहले ही मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे हैं बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए। इस मौके पर दीपिका का हाथ पकड़कर रणवीर एक अच्छे पति की तरह उनके साथ-साथ चल रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अपने आने वाले बच्चे के लिए गणपति बप्पा से दोनों ने आशीर्वाद और ढेर सारी खुशियां मांगी है। दीपिका और रणवीर ने सितंबर में बेबी के आने की खुशखबरी पहले से ही फैंस के साथ शेयर कर दी थी। ऐसे में अब फैंस का वो इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। किसी भी वक्त दीपिका की डिलीवरी होने की खबर फैंस को मिल सकती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

28 सिंतबर है डिलीवरी की डेट- रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण की डिलीवरी इस महीने की 28 तारीख को होने वाली हैं। अब डिलीवरी से 20 दिन पहले दोनों का अस्पताल पहुंचना फैंस के लिए थोड़ा चिंताजनक भी है। अगर दीपिका की डिलीवरी वक्त से पहले ही हो जाती है तो ये थोड़ा चिंता की बात होगी। हालांकि फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही इस पॉपुलर कपल के घर में किलकारियां सुनने को मिलें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ