Parvin Dabas Health Update: कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि अभिनेता परवीन डबास का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में एक्टर को गंभीर चोट लगी थी और उनके फैंस चिंता में आ गए थे। हालांकि कुछ टाइम के बाद परवीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। समय-समय पर फैंस को एक्टर का हेल्थ अपडेट मिलता रहा। वहीं, अब अभिनेता परवीन की वाइफ एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने इस दुर्घटना के बारे में बात की है और बताया है कि इसकी वजह से कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रीति झंगियानी ने दिया अपडेट
हाल ही में इस घटना के बारे में hindustantimes से बात करते हुए प्रीति ने बताया कि इस वक्त मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और खुश हूं कि इस घटना पर बात कर रही हूं। हालांकि सब कुछ हमारे सामने था, लेकिन हमें बहुत बड़ा डर लगा था। दुर्घटना के तुरंत बाद यह डरावना सपना जैसा था और उन्हें इतनी बड़ी चोट लगी थी, जिसके बाद हम परेशान हो गए थे।
एक्सीडेंट की वजह से काम पर असर
उन्होंने आगे कहा कि परवीन अब पहले से बेहतर हैं, वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। हां, उन्होंने अभी पूरी तरह से काम शुरू नहीं किया है और इसमें कुछ समय लग सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि परवीन के एक्सीडेंट की वजह से उन्हें अपनी आर्म-रेसलिंग लीग, प्रो पंजा लीग के अपकमिंग सीजन को पोस्टपोन करना पड़ा है।
पूरा शो उन्हीं के ऊपर चलता है- प्रीति
गौरतलब है कि ये सीजन अक्टूबर में शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है क्योंकि परवीन और प्रीति पूरा शो खुद चले हैं। इस घटना के बाद इसे तुरंत करना पॉसिबल नहीं था। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी चीज थी, जिसे हम करना चाहते थे और इसमें कई चीजों का ध्यान रखना होता है। मैं भी इसमें उनकी मदद करती हूं, लेकिन अगर देखा जाए तो पूरा शो उन्हीं के ऊपर रहता है।
पीपीएल ने बहुत मदद की
इतना ही नहीं बल्कि एथलीट भी उन्हीं पर डिपेंड रहते हैं। ये एक ऐसा शो है, जो तब तक नहीं चल सकता, जब तक आप अच्छी तरह से फॉर्म में नहीं हों। उन्होंने आगे कहा कि पूरी लीग को पोस्टपोन करना, जिसमें पैसा भी लगा हो… आसान नहीं होता। हालांकि एक्ट्रेस ने इसका पूरा क्रेडिट पीपीएल को दिया और कहा कि उन्होंने बहुत मदद की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि परवीन पूरी तरह से ठीक होकर कब काम पर लौटेंगे।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor किस मामले में हैं ‘इंडस्ट्री की चेयरपर्सन’, Kapil Sharma के शो में हुआ था खुलासा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines