'वो' एक्ट्रेस जिसकी खुद की मां और अफेयर ने कर दिया करियर बर्बाद, आज जी रही गुमनामी की जिंदगी

Pardesi Pardesi Song Actress: 90 के दशक में एक उभरती हुई एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही आग लगा दी। लेकिन इसके बाद उसके पूरे करियर को उसी की मां और उसके अफेयर ने बर्बाद कर दिया। उस अभिनेत्री ने काफी नाम तो कमाया लेकिन उसका डाउनफॉल भी शुरू हो गया। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो एक्ट्रेस जिसने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी।

Actress Who was forced to quit bollywood

Actress Who was forced to quit bollywood

Pardesi Pardesi Song Actress: बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लेकर अक्सर लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। नेपोटिज्म पर कई लोग अपनी राय भी रखते हैं। कुछ स्टारकिड्स जहां अपने माता-पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाने में कामयाब रहते तो वहीं कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं जिन्हें बॉलीवुड में काम तो मिल जाता है लेकिन वो उस सक्सेस को छू नहीं पाते जो उनके मां-बाप अपने करियर में अचीव करते हैं।

विज्ञापन

90 के दशक में एक ऐसी ही स्टारकिड थीं जिसने काफी नाम तो कमाया लेकिन बहुत जल्द उसका डाउनफॉल भी शुरू हो गया। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि खुद उसकी मां ने ही अपनी बेटी का करियर बर्बाद कर दिया। वो उभरती हुई एक्ट्रेस अपनी मां के खिलाफ ही चली गई जिसका खामियाजा उसे अपना करियर गवा कर भुगतना पड़ा।

विज्ञापन

परदेसी-परदेसी गाने की एक्ट्रेस की कहानी

60 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा की कोख से जन्मीं प्रतिभा सिन्हा की प्रतिभा को लोग पर्दे पर काफी पसंद कर रहे थे। अपनी मां के नक्शे कदमों पर चलते हुए प्रतिभा ने भी बॉलीवुड में नाम कमाने की ओर अपने कदम बढ़ाए। उन्होंने 1992 में फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ से सिलवर स्क्रीन पर डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म से ही प्रतिभा ने काफी लोगों को इंप्रेस कर दिया। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में उन्होंने परदेसी-परदेसी गाने से अपना जलवा बिखेर दिया।

विज्ञापन

प्रतिभा के अफेयर ने उनसे छीना सबकुछ

प्रतिभा का म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी के साथ अफेयर शुरू हो गया और यहीं से शुरू हुआ प्रतिभा के करियर का डाउनफॉल। नदीफ सैफी पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनकी मां माला सिन्हा को ये रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था। 90 के दशक में अपनी मां के विरोध से परेशान होकर प्रतिभा ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गलती कर डाली। वो नदीम के साथ भाग गईं। इस वाक्य ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया।

Pratibha Singh And Nadeem Saifi

Pratibha Singh And Nadeem Saifi

विज्ञापन

प्रतिभा सिन्हा का करियर हुआ बर्बाद

प्रतिभा और नदीम दोनों को ही इसका भुगतान करना पड़ा। माला सिन्हा ने इस वाक्य के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नदीम के ऊपर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने नदीम पर उनकी बेटी का अपहरण करने और रेप करने तक का आरोप लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री के अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके ना सिर्फ दोनों को चेन्नई से पकड़वा लिया बल्कि नदीम और प्रतिभा को इसके बाद बॉलीवुड से काम मिलना भी बंद हो गया। हर कोई इन दोनों को ही काम देने से डरने लगा। इस पूरे एपिसोड में बाद प्रतिभा सिन्हा को सिर्फ दो फिल्में करने का मौका मिला, वो भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं।

2000 में प्रतिभा की आखिरी फिल्म

साल 2000 में आई फिल्म ‘ले संग अपने चल’ प्रतिभा के करियर की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वो फिल्मी पर्दे पर कभी नजर नहीं आईं। आज प्रतिभा लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। किसी को नहीं पता वो आज कहां और किस हाल में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ