Pratibha Ranta: हाल ही में ओटीटी पर संयज लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने कमाल का काम किया है। इसी के साथ प्रतिभा ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई ‘लापता लेडीज’ में भी काम किया है। एक्ट्रेस के दोनों ही किरदार बेहद कमाल के हैं। अब प्रतिभा ने खुद इस पर बात की है और बताया है कि इन दोनों किरदारों में क्या सिमिलेरिटी हैं? आइए जानते हैं…
मेरे दोनों ही रोल्स में सिमिलेरिटी है
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रतिभा रांटा ने कहा कि मेरे दोनों ही रोल्स में जो सिमिलेरिटी है वो मैंने पकड़ ली है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जब हीरामंडी की शूटिंग कर रही थी, तब मुझे एक अलग ही अनुभव हुआ। हीरामंडी का सेट बहुत बड़ा था और इन दोनों ही किरदारों का अनुभव मेरे लिए बहुत अलग था। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जया थोड़ी रिजर्व है और वो कुछ भी करने से पहले बहुत सोचती है। प्रतिभा ने आगे कहा कि जब मैं जया के किरदार की तैयारी कर रही थी, तो ये सभी बातें मुझे ध्यान में रहती थीं।
एक ही भावना थी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इन दोनों ही रोल्स में समानताएं है। दोनों में कहीं न कहीं मूल बात यह थी कि इनमें आजादी को पाने के लिए एक ही भावना है। मैं वही करूंगी, जो मुझे करना है। बता दें कि लापता लेडीज की रिलीज के बाद हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए प्रतिभा ने कहा था कि वह एक शहरी लड़की होने के बावजूद अपनी भूमिका से जुड़ सकती हैं।
मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आई
एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई ऐसा नहीं करता तब वह अपने लिए खड़ी होती हैं और अपने दृढ़ विश्वास पर दृढ़ रहती हूं। मुझे उसकी कहानी और मेरे जीवन के बीच समानताएं भी मिलीं। मेरी फैमिली चाहती थी कि मैं कुछ और करूं, लेकिन मुझे पता था कि मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं। मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए शिमला से मुंबई आई थी और मेरा इस पर पूरा फोकस है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को माफ कर देगा बिश्ननोई समाज, अगर वो खुद मंदिर में आकर मांफी मांगे
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines