Prateek Babbar Revelation on Drugs: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पर्सनल ट्रॉमा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ड्रग्स को लेकर एक्टर ने खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने कब और कैसे ड्रग्स लेना शुरू किया था। साथ ही प्रतीक ने साफ किया कि बॉलीवुड में आने से पहले ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया और ऐसा इंडस्ट्री की वजह से नहीं हुआ था।
प्रतीक पहले भी ड्रग एडिक्शन के बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने उन अफवाहों को सिरे से नकारा, जिनके मुताबिक उनका ड्रग्स लेना फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद शुरू हुआ था। अभिनेता ने साफ किया कि ड्रग्स की लत उन्हें फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शुरू हो गई थी और इसका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। क्या कुछ कहा है प्रतीन ने, चलिए आपको बताते हैं।
13 साल की उम्र में ड्रग्स लेना किया शुरू
प्रतीक ने बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘लोगों को लगता है कि मैंने फिल्मों में कदम रखा, जिसके बाद मुझे नाम और पैसा मिला और फिर मेरा ड्रग्स लेना शुरू हुआ। लेकिन ये सच नहीं है। मेरी ड्रग्स की आदत 13 साल की उम्र में शुरू हो गई थी और उस शायद मैं बारह का भी नहीं हुआ था। हां, मुझे डर था और मैं उस वक्त एक मुश्किल दौर से गुजर रहा था, फैमिली में बहुत दिक्कतें थीं। यही वजह थी कि मैंने ड्रग्स लेना शुरू किया। फिल्म इंडस्ट्री से मुझे किसी तरह की कोई लत नहीं लगी। ड्रग्स का सेवन पहले ही शुरू हो चुका था।’
प्रतीक ने इसे बताया दर्दनाक अनुभव
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने ये भी स्वीकार किया कि उनका ये अनुभव आज भी उनके व्यक्तिगत रिश्तों पर असर डालता है। उन्होंने कहा, ‘ड्रग्स से जुड़ा हुआ ये दर्दनाक अनुभव किसी न किसी तरह असर डालता ही है। जब तक उस दर्द को सही तरीके से बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक वो जीवन के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करता है। लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको इसे ठीक करने की दिशा में काम करना पड़ता है और मैंने कई सालों से यही किया है।’
प्रतीक ने की प्रिया बनर्जी की तारीफ
प्रतीक ने अपनी मंगेतर और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के बारे में भी कुछ भावुक बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी मंगेतर प्रिया मेरे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभा रही हैं। वो मुझे बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं। हम एक-दूसरे के साथ मिलकर लाइफ में आगे बढ़ कर रहे हैं, हालांकि उन्हें कोई सुधार की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो तो बिल्कुल परफेक्ट हैं! यही तो जिंदगी है, आपको हर वक्त आगे बढ़ते रहना होता है।’
आपको बता दें इस साल की शुरुआत में प्रतीक ने प्रिया से सगाई की थी और अब वो अपने करियर पर भी जोर दे रहे हैं। वो सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Alice Kaushik को बिग बॉस के विनर ने लगाई लताड़, इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines