हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बेटे प्रतीक की शादी में Raj Babbar को बुलावा क्यों नहीं? सौतेले भाई ने बताई वजह

Prateik Babbar Priya Banerjee Wedding: राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने अपने ही पिता को शादी में नहीं बुलाया है।

विज्ञापन
Prateik Babbar Priya Banerjee Wedding

Prateik Babbar Priya Banerjee Wedding: बॉलीवुड के अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक बब्बर अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं। एक्टर अब अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। वो जल्द ही अपनी साथी प्रिया बनर्जी से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन प्रतीक ने अपने परिवार को इस खुशी के मौके पर शामिल ना करने का फैसला किया है। उनके पिता राज बब्बर, उनके भाई आर्य बब्बर और करीबी परिवार के सदस्य इस शादी में शरीक नहीं होंगे। ये वाकई काफी हैरान कर देने वाली खबर है।

प्रतीक ने पिता को शादी में नहीं बुलाया 

ये स्थिति कई महीनों से चल रहे पारिवारिक मतभेदों का नतीजा है। प्रतीक और उनके परिवार के बीच पिछले छह महीनों से रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं। उनके भाई आर्य बब्बर ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की है और कहा है कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रतीक ने परिवार से खुद को क्यों दूर कर लिया। आर्य ने इस बारे में कहा, ‘ये हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत दुखद और तकलीफ देने वाला है। हमने कई बार कोशिश की, लेकिन शायद हम सफल नहीं हो पाए।’

आर्य ने भाई प्रतीक को दी बधाई

आर्य ने अपने परिवार की भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतीक को अपने प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए एक खास तरीका अपनाया है। आर्य ने अपने यूट्यूब चैनल ‘बब्बर साब’ पर एक स्टैंड-अप वीडियो अपलोड किया है, जिसका नाम था ‘बब्बर तो शादी करते रहते हैं?’। इस वीडियो के जरिए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतीक को शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही ये भी कहा कि परिवार हमेशा एक रहेगा, चाहे कुछ भी हो।

कब होगी प्रतीक-प्रिया की शादी?

प्रतीक और प्रिया की शादी एक पारंपरिक समारोह के रूप में होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। ये प्रतीक की दूसरी शादी है। इससे पहले प्रतीक ने 2019 में सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। अब प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत देने जा रहे हैं।

इन दोनों की शादी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि प्रतीक और प्रिया ने पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट किया है। 28 अगस्त 2024 को इस जोड़े ने अपने रिश्ते के चार साल पूरे किए थे और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। अब, इस शादी के बाद प्रतीक और प्रिया के नए जीवन की शुरुआत होने वाली है।

यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Vishal Dadlani का हुआ एक्सीडेंट, आखिरी मूमेंट में कैंसल करना पड़ा कॉन्सर्ट, अब कैसी है हालत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें