KGF 3 Update: निर्देशक प्रशांत नील की केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से हैं। दोनों ही फिल्मों ने देश ही नहीं विदेशों में भी शानदार कलेक्शन किया है। लोगों को दोनों ही फिल्में बहुत पसंद आई थीं और अब इसके तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए बड़ी खुश कर देनी खबर आई है कि इसका तीसरा पार्ट (KGF 3 Update) भी आने वाला है, लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा। निर्देशक ने बताया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार है।
पहले से कर ली थी केजीएफ 3 की तैयारी
हाल ही में प्रशांत नील एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, ‘केजीएफ 3 बनेगी, हमने इसकी घोषणा ऐसे ही नहीं की थी। हमारे पास इसकी स्क्रिप्ट तैयार है। हमने इसकी घोषणा करने से पहले ही इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी।’ प्रशांत नील ने आगे कहा, ‘यश काफी जिम्मेदार शख्स हैं, वह सिर्फ आर्थिक मुनाफे के लिए कुछ नहीं करेंगे। केजीएफ 2 के अंत में इसकी घोषणा करने से पहले हमने इसकी सारी कागजी तैयारी पहले से कर ली थी।’
यह भी पढ़ें: Ranbir नहीं तो कौन है National Crush Tripti Dimri का ‘पहला क्रश’? एक्ट्रेस ने Animal स्टार की तारीफ में पढ़े कसीदे
केजीएफ 3 के लिए करना होगा इंतजार
हालांकि केजीएफ 3 के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि ‘सालार’ के बाद प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘एनटीआर 31’ का काम शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले साल जून के बाद वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म के बारे में उन्होंने बताया, ‘यह फिल्म नई तरह की भावनाओं के साथ बिल्कुल नई होगी। यह कहानी मेरे लिए बिल्कुल नई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ पाएंगे।’
कब रिलीज होगी सालार
बता दें कि प्रशांत नील की फिल्म सालार पार्ट वन 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 400 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। यह वीएफएक्स से भरपूर एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें एक बार फिर से प्रभास का शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines