Pranit More: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दो महीने पहले सोशल मीडिया पर प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी, जिसके बाद लोगों ने नाराजगी जताई थी और बवाल मच गया था. हालांकि, इस विवाद के बाद प्रणीत ने माफी भी मांगी थी, लेकिन फिर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था. इस बीच अब प्रणीत मोरे ने एक बार फिर से वापसी की है. इस दौरान उन्होंने शो में लोगों से बात भी की और वो इमोशनल नजर आए. आइए जानते हैं कि आखिर प्रणीत का क्या कहना है?
प्रणीत मोरे का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जॉर्जिया में प्रणीत मोरे के शो का बताया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही मोरे ने ये शो किया है. इस दौरान वो दर्शकों से बात करते हुए कह रहे हैं कि जब मैं स्टेज पर आया, तो मुझे लगा कि क्या आप लोग मुझे अपनाएंगे. मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप लोग बहुत सपोर्टिव थे, जो कुछ भी हुआ, उसके बाद भी, इतनी सारी चीजें हो गईं.
क्या बोले प्रणीत मोरे?
प्रणीत ने आगे कहा कि मैंने स्टैंडअप शुरू इसलिए नहीं किया था कि पैसे आएंगे या फेमस हो जाऊंगा. मैं जो जॉब करता था, तो उसके बाद मैं स्टैंडअप में आया क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है. हमेशा यही पॉइंट था कि इससे लोगों को भी खुशी मिले. इसके बाद प्रणीत थोड़ा इमोशनल नजर आते हैं और कहते हैं कि मुझे फिर से चांस देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, बहुत शो किए हैं मैंने और ये शो और आप लोग मुझे हमेशा याद रहोगे.
मां की सलाह आई काम- प्रणीत
इस पूरे विवाद के बाद मोरे ने बेहद मुश्किल वक्त का सामना किया. इस दौरान उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अमल किया और वो उनके काम आई. उन्होंने बताया कि मेरी मां ने मुझे कहा था कि मैंने गलती की और सॉरी बोल दिया और ये सब मेरे बिहेवियर में दिख जाएगा. मां ने कहा था कि गलतियां सबसे होती हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अपनी मर्जी से जीने के लिए…’, Kangana Ranaut ने Gen Z को दी सलाह, क्या बोलीं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
14 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
15 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
48 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
56 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines