हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के ब्रेकअप का हाल ही में खुलासा हुआ है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग के दौरान ऐसी रूमर्स थीं कि ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारे पोस्ट शेयर करते थे। हालांकि, एक दिन फैंस ने नोटिस कर लिया कि इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साथ में किए हुए कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हर्षद और प्रणाली की साथ में मौजूद फोटोज और वीडियो गायब दिखने के बाद इनके ब्रेकअप के कयास लगाए गए थे।
फिर उड़ी प्रणाली राठौड़ की डेटिंग रूमर्स
वहीं, प्रणाली राठौड़ एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हर्षद चोपड़ा से ब्रेकअप रूमर्स के बीच अब एक्ट्रेस का नाम एक नए शख्स से जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि क्या वो इस शख्स को डेट कर रही हैं? अब वो कौन है जिसके साथ प्रणाली राठौड़ के लिंकअप के चर्चे हो रहे हैं? चलिए जानते हैं। इसके साथ ही अचानक इस तरह की अफवाहों को कैसे हवा मिली? वो भी पता करते हैं।
आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं प्रणाली राठौड़?
दरअसल, प्रणाली राठौड़ का एक होली वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो शो ‘दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी’ के को-स्टार संग नजर आ रही हैं। एक्टर आशय मिश्रा (Aashay Mishra) के साथ उनका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा कोजी हो रहे हैं। इनके पोज और चहेरों पर खुशी देखकर फैंस ने अंदाजे लगाने शुरू कर दिए कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, सच क्या है अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश ने रिवील किया वेडिंग प्लान, पंजाबी मुंडे करण कुंद्रा को आएगा रास?
प्रणाली या आशय ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?
दरअसल, इन दोनों ने ही अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। डेटिंग रूमर्स पर प्रणाली राठौड़ या आशय मिश्रा ने चुप्पी बनाई हुई है। ऐसे में न्यूज 24 इनकी डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सबको उम्मीद जग गई है कि जल्द ही एक नई जोड़ी बनने वाली है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines