Prakash Raj On National Awards Mammootty: प्रकाश राज हमेशा अपने बेबाक स्टेटमेंट्स के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं, चाहे बात राजनीति की हो या फिल्म इंडस्ट्री की. एक बार फिर वह चर्चा में हैं, इस बार इसकी वजह ये है कि उन्होंने नेशनल अवार्ड्स को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. लोग इसपर अलग-अलग ओपिनियन देते नजर आ रहे हैं. प्रकाश राज ने नेशनल अवॉर्ड पर सवाल तो उठाए साथ ही मलयालम सुपरस्टार ममूटी को लेकर भी ऐसा कुछ कह दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
प्रकाश राज ने नेशनल अवार्ड्स को लेकर कही ये बात
सुपरस्टार ममूटी ने हाल ही में बेस्ट एक्टर के लिए अपना सातवां ‘केरल स्टेट फिल्म अवार्ड’ जीता है. इस जीत के साथ ही वह इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर बन गए हैं. दरअसल, इससे पहले ममूटी और सुपरस्टार मोहनलाल दोनों ने छह-छह बार यह अवॉर्ड जीता था, इसलिए ये रिकॉर्ड दोनों के नाम था. ममूटी को ये खिताब हॉरर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मिला है. इस बार विजेताओं का फैसला करने वाले जूरी को मशहूर एक्टर प्रकाश राज लीड कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: Mastiii 4 Trailer: कॉमेडी के नाम पर डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरा है ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर, ‘लव वीजा’ का है चक्कर
इसी इवेंट के बाद अब प्रकाश राज का विवादित स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने नेशनल अवॉर्ड्स को ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक कह दिया कि नेशनल अवार्ड्स लिजेंडरी एक्टर ममूटी को डिजर्व नहीं करते.
नेशनल अवार्ड्स को बताया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’
तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रकाश राज ने अपने जूरी चेयरमैन बनने के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब उन्हें 55वें ‘केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स’ के लिए जूरी चेयरमैन बनाया गया था, तब उनसे कहा गया था कि उन्हें एक अनुभवी आउटसाइडर की जरुरत है और वो लोग उनके फैसले में दखल नहीं देंगे. उन्हें उनके डिसीजन खुद लेने देंगे. लेकिन प्रकाश राज के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड्स में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘उसने शराब पीकर…’, साउथ एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत, कॉम्प्रोमाइज ना करने पर हो गईं साइडलाइन
आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब ऐसी ‘फाइल्स और पाइल्स’ जैसी फिल्में अवॉर्ड जीतती हैं, तो सब कुछ साफ समझ में आ जाता है. इसलिए उनका मानना है कि नेशनल अवार्ड्स ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ है और ऐसे गवर्नमेंट और जूरी ममूटी जैसे एक्टर को डिजर्व नहीं करते.
यह भी पढ़ें: ‘लड़कियां सज्जन नहीं होतीं’, रघु राम ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- ‘उनकी कोई सीमा नहीं’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines