Prakash Raj Gets Trolled: अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कंगना ने हाल में अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस से मदद मांगी और उसने फिल्म देखने की गुजारिश की। इसी बीच साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड अपनी पहचान बनाने वाले और अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया।
प्रकाश राज ने कंगना का मजाक उड़ाते जो ट्वीट किया जिसमें लिखा ‘भारत को अभी 2014 में ही आजादी मिली है। प्लीज वेट करो, संख्या बढ़ जाएगी…#justasking’। हालांकि, यहां एक्टर कंगना को ट्रोल करने के चक्कर में खुद ट्रोलर्स का शिकार बन गए हैं। एक्टर के ट्वीट पर यूजर्स भर-भर कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 11वें दिन Leo ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, 12th Fail ने तीसरे दिन Tejas को छोड़ा पीछे
ट्रोल्स ले रहे Kangana Ranaut का बदला
हाल में प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए जो ट्वीट किया है। उस पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स एक्टर की हां में हां मिला रहे हैं तो आधे से ज्यादा यूजर्स उल्टा एक्टर को ट्रोल कर उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ठीक वैसे ही जैसे आपको 2014 के बाद काम नहीं मिला’। वहीं एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है ‘प्रकाश जी- एक्स (ट्विटर) आपके लिए अपनी हताशा दिखाने का जरिया बन गया है। ऐसे ही दिखाते रहो। हम खूब एन्जॉय करते हैं। आपकी हताशा का स्तर चरम पर पहुंच जाएगा, जब हम 2024 में अपने मोदी जी को वापस लाएंगे’। ऐसे कई तरह के कमेंट्स उनके ट्वीट पर देखने को मिल जाएंगे।
Kangana Ranaut की Tejas की कमाई
वहीं, अगर कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 3) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म शुक्रवार 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक महज 3.80 करोड़ का ही टोटल कलेक्शन किया है। 1.25 करोड़ से अपने ओपनिंग डे की शुरुआत करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 1.30 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद अब फिल्म ने तीसरे दिन 1.25 करोड़ की कमाई की।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines