Prakash Raj: सिनेमा के जाने-माने स्टार प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रकाश राज के खिलाफ बेंगलुरु की अदालत ने गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है. प्रकाश राज पर आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के आईडी कार्ड हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
प्रकाश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
दरअसल, प्रकाश राज कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. मिली जानकारी की मानें तो, प्रकाश राज के पास कई राज्यों के वोटर ID कार्ड होने का आरोप है. कहा जा रहा है कि 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज कराई थी.
प्रकाश राज पर 4 वोटर आईडी रखने का आरोप
साथ ही उन्होंने दावा किया था कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना समेत चार राज्यों की आईडी हैं. इस मामले के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानों प्रकाश की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. जी हां, प्रकाश राज अक्सर ही किसी ना किसी मुसीबत में घिरे नजर आ जाते हैं.
मुश्किलों में घिरे प्रकाश राज
इस मामले के पहले वो अपने रामायण को लेकर दिए गए बयान की वजह से मुश्किलों में घिरे थे.अब उन पर आरोप है कि उनके पास कई राज्यों के पहचान पत्र मौजूद हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाता है. शिकायतकर्ता की मानें तो, अब तक उन पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते उन्होंने बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से इस बारे में बात की है, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन
वहीं, अगर चुनाव आयोग के नियमों की बात करें तो उनके मुताबिक किसी भी भारतीय नागरिक के पास उनके नाम का केवल एक ही मतदाता कार्ड हो सकता है. ऐसे में एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड रखना चुनान आयोग के नियमों का बड़ा उल्लंघन माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 48वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत ने प्रकाश राज को इसके लिए 2 बार समन भी भेजा है.
कोर्ट ने उठाया सख्त कदम
इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कोर्ट में पेश होने का भी आदेश दिया, लेकिन प्रकाश राज एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे. इसके बाद गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है. हालांकि, इस मामले पर अभी तक प्रकाश राज ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. साथ ही बता दें कि इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जो प्रकाश राज के हक में नहीं होगी. अब देखना होगा कि प्रकाश इस पर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें- Eetha का टीजर रिलीज, Shraddha Kapoor के लुक ने किया हैरान, जमकर हो रही है हसीना की तारीफ
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines