साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज एक बार फिर मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर इस बार रामायण को लेकर दिए विवादित बयान के कारण चर्चा में बने हुए है. प्रकाश राज ने यह बयान जनवरी 2026 में केरल में हुए एक साहित्य महोत्सव के दौरान दिया था. हालांकि, अब यह बयान एक्टर के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है.
बता दें कि हाल ही अभिनेता प्रकाश राज ने बच्चों के एक थिएटर ग्रुप द्वारा तैयार की गई रामायण के बाद एक्टर ने बेहद अलग तरीके से इसका वर्णन किया है. दरअसल, यह नाटक एक क्रिएटिव वर्कशॉप के दौरान मंच पर दिखाया गया था. इस कार्यक्रम में भगवान राम और लक्ष्मण को उत्तर भारतीय के तौर पर पेश किया गया था, जिसमें देखने को मिला था की रावण के बगीचे से फल चुराए थे.
यह भी पढ़ें: कभी विवादों में घिरी, आज OTT पर बनी हिट, 31 साल पुरानी ये फिल्म Amazon Prime Video पर कर रही ट्रेंड
प्रकाश राज ने दिया विवादित बयान
प्रकाश राज ने इस कार्यक्रम में एक बच्चे के द्वारा लिखी गई काल्पनिक रामायण की कहानी सुनाई थी, जिसमें एक्टर ने कहा, राम, लक्ष्मण और सीता दक्षिण की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें भूख लग गई फिर राम से कहा कि यह किसी की खेत है. इसके बाद लक्ष्मण ने भगवान राम से पूछा की क्या हम ये फल खा सकते हैं? भगवान राम ने जवाब दिया की भूख लगने पर यह फल खा सकते हैं. हालांकि, जब वे फल खाने लगे तो वहां रावण और शूर्पणखा आ गए और शूर्पणखा ने जब सवाल उठाया तो रावण ने कहा कि वे भूखे हैं. उन्हें अभी यह फल खा लेने दो बाद में देखते हैं. इतना ही नहीं प्रकाश राज ने इस काल्पनिक रामायण में यह भी जिक्र किया की जब फल खाने के बाद भगवान राम ने पैसा देना चाहा, तो शूर्पणखा हिसाब जोड़कर बताया कि 2000 डॉलर देना होगा. इस हिसाब में जीएसटी भी जोड़ा गया है. लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने 20 प्रतिशत की छूट मांगी थी. लेकिन पैसा नहीं होने के कारण रावण ने उन्हें कहा कि पैसे की भरपाई करने के लिए कुछ काम करना होगा, फिर रावण ने उन्हें बीज लगाने का काम दिया और इस दौरान दोनों का परिचय हुआ और राम ने बताया की मै नॉर्थ से हुं वही रावण ने कही की मै साउथ से हुं मिलकर काफी अच्छा लगा.
प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
भगवान राम और पवित्र महाकाव्य का मजाक उड़ाने के आरोप में साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज पर 16 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई है. उन पर आरोप लगाया गया है कि एक्टर ने हिंदुओं की भावनाओं को जानबूझकर आहत पहुंचाई है. दरअसल , यह मामला दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल में दर्ज कराई गई है. वहीं वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जानकारी दी है कि एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302, 196, 352 और 353 के तहत आईटी एक्ट के साथ मामला दर्ज कराया गया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines