Pradeep Rawat Funeral: बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटोज शेयर कर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार से जुड़ी खबरें भी सामने आ गई हैं. एक्टर को आखिरी विदाई उनके परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दी जाएगी. चलिए आपको भी बताते हैं प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा.
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
प्रदीप रावत को आज यानी 5 अगस्त को अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान उनके परिवार और करीबी मौजूद होंगे. वहीं परिवार और प्रशंसक उन्हें नम आंखों से विदाई भी देंगे.
यह भी पढ़ें: Pradeep Rawat ने किस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू? फिर विलेन बन जीता था ऑडियंस का दिल
यशपाल शर्मा ने दी निधन की जानकारी
टीवी से बॉलीवुड तक पर छाने वाले प्रदीप रावत के निधन से उनके फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं. 74 साल की उम्र में एक्टर का निधन कैंसर से हुआ है. वहीं इस दुखद खबर की जानकारी उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके फैंस के साथ शेयर की है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे और उनके निधन पर दुख भी जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Pradeep Rawat Death: ‘महाभारत’ से ‘गजनी’ तक, प्रदीप रावत के ये 5 किरदार आज भी हैं फैंस के फेवरेट
प्रदीप रावत का फिल्मी करियर
प्रदीप रावत कई फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके थे. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ से की थी. हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था. इसके बाद उन्होंने ‘महाभारत’ में ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाया. वहीं साल 2005 में आई फिल्म ‘गजनी’ में एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines