Prabhudeva Birthday Special: इंडिया के माइकल जैक्सन यानी प्रभुदेवा (Prabhudeva) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। वैसे तो प्रभुदेवा इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते वह कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। एक समय ऐसा भी आया जब प्रभुदेवा अपनी पत्नी से बेवफाई कर बैठे और दूसरी एक्ट्रेस के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। आज उनके जनमदिन के मौके पर आइए जानते हैं प्रभुदेवा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभुदेवा का नाम साउथ एक्ट्रेस नयनतारा से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक्टर हमेशा चर्चा में रहे। दरअसल, जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब प्रभुदेवा पहले से शादीशुदा थे और एक 3 बेटे थे। पर कहते हैं न कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। कुछ ऐसा ही प्रभुदेवा और नयनतारा का रिश्ता था।
प्यार के खातिर बदल लिया धर्म
आपको बता दें कि नयनतारा मूल रूप से ईसाई रहीं और उनका जन्म कट्टर ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन अपने प्यार के लिए नयनतारा ने अपना धर्म तक बदल लिया। एक्ट्रेस ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। दोनों ने यहां तक लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। दोनों के रिश्ते पर मुसीबत तब आई जब इसकी भनक प्रभुदेवा की पत्नी को लगी।
शादी करने के लिए दी रिश्वत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभुदेवा से शादी करने के लिए नयनतारा इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने एक्टर की पत्नी को 3 करोड़ रुपये, सोने के सिक्के और 85 लाख रुपये का एक नेकलेस गिफ्ट किया था। वहीं प्रभुदेवा ने नयनतारा से प्यार करने की बात कबूली थी और कहा था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि अचानक से दोनों की राहें अलग हो गईं।
प्रभुदेवा की भतीजी संग उड़ी अफवाह
प्रभुदेवा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुकून भरी दिखती है, पर्सनल लाइफ में उतने ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। साल 2011 में पहली पत्नी से तलाक के बाद एक्टर का अपनी भतीजी शोभा संग उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। साल 2020 में एक बार फिर प्रभुदेवा तब चर्चा में आए जब उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह से दूसरी शादी रचाई और 50 साल की उम्र में वह चौथी बार पिता बने। बता दें कि प्रभुदेवा के पहली पत्नी रामलथ से 3 बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines