Prabhas Upcoming Movie Kannappa: साउथ इंडस्ट्री के ‘बाहुबली’ कहे जाने वाले सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं, जिनमें से एक ‘सालार’ (Salaar) भी है, जो इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर सुपरस्टार के फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। इसके अलावा भी एक्टर कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) भी है। ये एक्टर की पैन इंडिया फिल्म है। हाल में इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है।
सामने आ रही रिपॉर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की इस पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ में एक और सुपरस्टार की एंट्री हुई है, जिनका नाम सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। जी हां… विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) की इस एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अब प्रभास के साथ साउथ इंडस्ट्री का ये बड़ा मेगास्टार नजर आने वाला है।
यह भी पढ़ें: सीक्रेट मिशन पर निकले बापूजी-जयश्री हंसा-प्रफुल्ल, क्या ‘Pathaan’ और ‘Tiger’ को छोड़ देंगे पीछे?
Kannappa में इस मेगास्टार की एंट्री
पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म में फिल्म के निर्माता-एक्टर मांचू ने एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री का ऑफिशियल ऐलान किया है और वो मलयालम मेगास्टार मोहनलाल (MohanLal) हैं। मांचू ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए मोहनलाल की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘हर हर महादेव’। निर्माता के इस पोस्ट को पढ़ें के बाद सभी फैंस का खुश नजर आ रहे हैं।
‘कनप्पा’ में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो, ‘महाभारत’ में नजर आने वाले मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी ‘भगवान शिव’ और एक भक्त ‘कन्नप्पा’ के बीच के अटूट बंधन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो नेल्लोर जिले के श्रीकालहस्तेश्वर मंदिर से जुड़ी है। फिल्म में विष्णु मांचू, प्रभास और मोहनलाल के अलावा नुपुर सेनन, नयनतारा और मोहन बाबू मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines