The Raja Saab Trailer Release: साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के ट्रेलर में प्रभास के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का भी दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म में प्रभास और संजय के अलावा अभिनेत्री निधि अग्रवाल भी नजर आ रही हैं.
कैसा है फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर?
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के ट्रेलर की अगर बात करें तो ये कमाल का है. इसमें आपको एक्शन, रोमांस और हॉरर के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त डोज मिलेगा. फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. संजय दत्त का किरदार इतना कमाल का है कि कोई भी इम्प्रेस हो जाएगा. कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर शानदार है.
पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
प्रभास की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है. वहीं, अगर इसके निर्देशन की बात करें तो मारुति ने इसका निर्देशन किया है. प्रभास की इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. लोगों में फिल्म के लिए कमाल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो अभी फिल्म के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. जी हां, प्रभास की ये फिल्म अभी रिलीज नहीं होगी बल्कि इसे साल 2026 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म ‘द राजा साब’ के ट्रेलर को प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.
फिल्म से बड़ी उम्मीदें
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है कि द राजा साब की दुनिया में आपका स्वागत है, ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है, आप सभी से 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी. फिल्म ‘द राजा साब’ अगले साल 9 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. फिल्म से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के गाने पर यूजर्स ने उठाए सवाल, Tum Mere Na Huye को Aaj Ki Raat से कर डाला कंपेयर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines