Salaar का नया पोस्टर रिलीज, बर्थडे पर अलग-अलग अवतार में नजर आए सुपरस्टार प्रभास

Salaar: इन दिनों साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। आज अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Salaar

Salaar

Salaar: इन दिनों साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। आज अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को भी बड़ी ट्रीट मिली है।

विज्ञापन

जी हां, प्रभास की आने वाली फिल्म ‘सालार’ का नया पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

फैंस के लिए बड़ी ट्रीट

प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर sumitkadelofficial ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने सुपरस्टार प्रभास को जन्मदिन की भी ढेर सारी बधाईयां दी हैं। वहीं, फैंस के लिए भी ये किसी बड़ी पार्टी से कम नहीं हैं। इसके साथ ही फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें अभिनेता कई अलग लुक में नजर आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

अलग-अलग अवतार में नजर आए प्रभास

अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ के पोस्टर में प्रभास अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये पोस्टर जमकर वायरल हो रहा हैय़ साथ ही फैंस भी एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब फैंस में फिल्म के लिए बेकरारी और भी बढ़ गई है। बता दें कि प्रभास की ये अपकमिंग फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘सालार’ के कई उम्मीदें

बता दें कि इसके पहले प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष’ और ‘राधे श्याम’ में नजर आए हैं। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के कई उम्मीदें की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल कर सकेगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ