Prabhas Kalki 2898 AD Release Date: (इशिका जैन, नई दिल्ली) ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। जल्द ही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘सालार’ (Salaar) के बाद अब प्रभास एक बार फिर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। यानी एक फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और दूसरी भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) का एक पोस्टर जारी कर अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Isha Malviya ने पेरेंट्स से छुपाई बॉयफ्रेंड की बात? Abhishek के बिहेवियर को भी रखा राज
कब रिलीज होगी फिल्म?
कुछ देर पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है। बता दें, प्रभास की ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। मई के महीने में प्रभास एक बार फिर लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। 9 मई साल 2024 में इस फिल्म के साथ वो बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे। वहीं, बात अगर इस फिल्म के पोस्टर की करें तो इसमें एक्टर का धांसू लुक दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन ये देखने में काफी नकली लग रहा है। बढ़े बाल और दाढ़ी के साथ एक्टर का आउटफिट जरा भी मैच नहीं कर रहा। साथ ही ये पोस्टर हॉलीवुड मूवी के पोस्टर की कॉपी लग रहा है।
इन फिल्मों से चोरी किया गया है पोस्टर
अगर आप इसे ध्यान से देखें तो आपको हॉलीवुड फिल्म ‘Aquaman’ याद आ जाएगी। ‘एक्वामैन’ का पोस्टर भी काफी हद तक ऐसा ही दिखाई देता है। वैसे ही बढ़े बाल और बड़ी-सी दाढ़ी और हाथ में भाला लिए एक्टर बिल्कुल वैसे ही पोज दे रहे हैं। दोनों में अंतर है तो सिर्फ कपड़ों का जिन्हें मेकर्स ने हिंदी फिल्म से कॉपी कर लिया है। मतलब पोस्टर में आपको बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों से चोरी दिख जाएगी। इस पोस्टर में प्रभास साल 2010 में आई विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म ‘प्रिंस’ (Prince) के लुक को कॉपी करते दिख रहे हैं। अब पोस्टर में इतनी चोरी है तो फिल्म में कितनी होगी ये तो वाकई सोचने वाली बात है।
प्रभास की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट
फिल्म की स्टार कास्ट
वहीं, बात फिल्म की स्टार कास्ट की करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ में सभी बड़े सितारे एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इसमें प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कमल हासन (Kamal Haasan) दिखाई देंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और दिशा पाटनी (Disha Patani) भी नज़र आएगी। इस फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब सभी लोग इस पोस्टर को देख रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
यह खबर अभी अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines