हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fauzi में कैसा होगा प्रभास का रोल, क्या होगी फिल्म की कहानी? जानें डिटेल्स

Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म में प्रभास का रोल कैसा होगा?

विज्ञापन
Fauzi. image credit- social media

Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट रिवील की गई है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही अब हर किसी को फिल्म में प्रभास के लुक की जानकारी चाहिए. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसकी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म में प्रभास का लुक कैसा होगा और इस फिल्म की कहानी क्या होने वाली है?

कैसा होगा प्रभास का रोल?

दरअसल, प्रभास की ये पीरियड ड्रामा 1940 के दशक में भारत की आजादी की लड़ाई के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी है, जिसके अनुसार, प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ में एक सैनिक का रोल करते नजर आने वाले हैं. फिल्म में वो आजाद हिंद फौज का हिस्सा होंगे, जिसे इंडियन नेशनल आर्मी के नाम से भी जाना जाता है.

क्या होगी फिल्म की कहानी?

बता दें कि इस फौज की स्थापना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी और इसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, अगर कहानी की बात करें तो रिपोर्ट के हिसाब से हिंद फौज इस फिल्म की कहानी का ऐतिहासिक आधार होने वाली है. जबरदस्त कहानी के साथ इमोशंस को खूबसूरती से मिलाने के लिए मशहूर हनु राघवपुडी ने प्रभास के लिए दमदार किरदार तैयार किया है. अब देखना होगा फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बताते चलें कि हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. ये फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर में प्रभास की खूनम खून वाली तस्वीर सामने आई, उसमें भी वो बीच में बैठे दिखे हैं और आसपास सिर्फ लाशें पड़ी थी. जिस पोस्ट में एक स्टाम्प भी था और उसमें अज्ञात पर्व लिखा था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों से भी क्लैश होने वाला है. ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि तीनों स्टार्स में से कौन बाजी मारता है.

यह भी पढ़ें- Nandamuri Balakrishna को लगी चोट, NBK 111 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, टेंशन में फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola