Adipurush Jai Shree Ram Song: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, अब इस फिल्म के पहले गाने को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म आदिपुरुष का पहला गाना जय श्री राम रिलीज हो चुका है और इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक बेहद कमाल का हैं।
फिल्म आदिपुरुष का पहला गाना रिलीज
फिल्म आदिपुरुष के पहले गाने जय श्री राम का वीडियो रिलीज हो चुका हैं। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस इस गाने की खूब सराहना कर रहे हैं। इस गाने को मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखा है।
गाने का एक-एक सीन बेहद खूबसूरत
वहीं, इसे म्यूजिक अजय-अतुल की शानदार जोड़ी ने दिया है। बताते चलें कि आदिपुरुष के पहले गाने को मेकर्स ने एक बड़े इवेंट के दौरान रिलीज किया हैं। इस गाने का एक-एक सीन बेहद खूबसूरत हैं और लोग इसकी तारीफो के पुल बांध रहे हैं।
प्रभास प्ले कर रहे भगवान राम का रोल
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif ali Khan) रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो इससे पहले अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्दशन कर चुके हैं। वहीं ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपनी रिलीज के पहले ही ये फिल्म खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। वहीं, अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines