The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है. हाल ही में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट किया गया. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट को ऑडियंस से इंट्रोड्यूस कराया गया. साथ ही सितारों ने फिल्म के बारे में भी ऑडियंस से बातचीत की. इसी प्री-रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने प्रभास के फैंस से एक बड़ा दावा कर दिया. जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म के डायरेक्टर ने ऑडियंस के सामने क्या दावा किया?
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
प्रभास की ‘द राजा साहब’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे उनके फैंस के बीच अब और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हाल ही में हुए प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर ने ‘द राजा साहब’ के बारे में बातचीत की. मारुति ने कहा कि फिल्म का इंतजार कर रही ऑडियंस को सभी सितारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है. कोई भी सितारे आपको शिकायत का मौका नहीं देगा. इससे फैंस प्रभास की फिल्म को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Battle Of Galwan में किस एक्टर ने ली कितनी फीस? सलमान खान की पेमेंट जान उड़ जाएंगे होश!
क्या बोले डायरेक्टर?
वहीं मारुति ने आगे कहा कि अगर आप में से किसी को भी ये फिल्म निराश करती है तो सीधा मेरे घर आ जाना. डायरेक्टर ने प्रभास के फैंस को अपना हाउस एड्रेस तक भी दे दिया. मारुति ने कहा, ‘आप अगर रिबेल स्टार की इस फिल्म से निराश हुए तो आप सीधा मेरे घर आकर परफॉर्मेंस पर सवाल उठा सकते हैं. मेरा एड्रेस विला नंबर 17, कोल्ला लक्सुरिया, कोंडापुर है.’ डायरेक्टर मारुति का हाई कॉन्फिडेंस देखकर सब हैरान रह गए हैं. वहीं अब सब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में हुई ‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर की एंट्री, तब्बू और अजय देवगन को देंगे कांटे की टक्कर!
फिल्म कब होगी रिलीज?
‘द राजा साहब’ की अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे सितारे भी हैं. इस फिल्म में हॉरर कॉमेडी देखने को मिलेगी. वहीं ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है. जब से मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी तभी से फैंस के बीच इस फिल्म की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अब बस कुछ ही दिन में ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
30 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines